Ranchi News: वाराणसी से शुरू होकर रांची होते हुए कोलकाता जाने वाली छह लेन सड़क मार्च बननी शुरू हो जाएगी। इस सड़क की कुल लंबाई 610 किलोमीटर है। इसमें झारखंड में 203 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जानी है। इतने हिस्से को बनाने में 10 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। सड़क निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कर ली गई है।
एनएचएआई ने सड़क निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। झारखंड सीमा में यह सड़क मार्च के दूसरे हफ्ते से बननी शुरू होगी। एनएचएआई के मुताबिक यह एक्सप्रेस-वे वाराणसी और कोलकाता के बीच नई और फास्ट कनेक्टिवटी के लिए बनाया जाना है।
