राँची

Ranchi Marathon: 26 मार्च को दौड़ेगा रांची, मैराथन जीतने वाले को मिलेगा 2 लाख रुपए इनाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 9, 2023, 06:17 PM IST

Ranchi News: रांची में फिर मैराथन का आयोजन हो रहा है। इसी महीने के चौथे हफ्ते में मैराथन होगा। इसके विजय प्रतिभागी को इनाम के रूप में मोटी रकम मिलने वाली है। इस प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष दोनों भाग लेंगे। मैराथन में भाग लेने के लोगों को रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। रजिस्ट्रेशन फीस भी अदा करनी होगी।

Image

मैराथन में दौड़ लगाते लोग (फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • 4 श्रेणी में आयोजित होगा मैराथन
  • पूरा मैराथन, हाफ मैराथन, 10 किमी और 5 किमी दौड़
  • पूरा मैराथन 42.195 किलोमीटर का होगा

Ranchi Marathon Update: राजधानी में सेंट्रल कोल फील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) की ओर से कोल इंडिया लिमिटेड बैनर तले मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। यह मैराथन 26 मार्च को होगा। इस आयोजन में शहर के पुरुष और महिलाएं भाग लेंगे। दौड़ की 4 श्रेणियां निर्धारित की गईं हैं। इसमें पूरा मैराथन, हाफ मैराथन, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की दौड़ शामिल की गई है। पूरा मैराथन 42.195 किलोमीटर का होगा। वहीं, हाफ मैराथन 21.098 किलोमीटर का रहेगा।

इस मैराथन में भाग लेने के लिए लोगों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन फीस भी तय की गई है। पूरा मैराथन के लिए 1000 रुपए, हाफ मैराथन के लिए 750 रुपए, 10 किलोमीटर की दौड़ के लिए 300 रुपए और 5 किलोमीटर की दौड़ के लिए 100 रुपए फीस तय की गई है।

किसे मिलेगा कितने रुपए का इनाम

पूरा मैराथन के लिए पहला पुरस्कार 3 लाख रुपए का है। दूसरा पुरस्कार 2 लाख रुपए, तीसरा पुरस्कार 1 लाख रुपए, चौथा पुरस्कार 60 हजार रुपए, पांचवां पुरस्कार 40 हजार रुपए, छठा पुरस्कार 30 हजार रुपए और सातवां पुरस्कार 20 हजार रुपए है। इसी तरह हाफ मैराथन में पहला पुरस्कार 2 लाख रुपए, दूसरा पुरस्कार 1 लाख रुपए, तीसरा पुरस्कार 50 हजार रुपए, चौथा पुरस्कार 40 हजार रुपए, पांचवां पुरस्कार 30 हजार रुपए, छठा पुरस्कार 20 हजार रुपए, सातवां पुरस्कार 10 हजार रुपए है।

10 किलोमीटर की दौड़ में यह होगी इनाम राशि

10 किलोमीटर की मैराथन में पहला पुरस्कार के रूप में 1 लाख रुपए इनाम राशि दी जाएगी। दूसरा पुरस्कार 70 हजार रुपए, तीसरा पुरस्कार 50 हजार रुपए, चौथा पुरस्कार 25 हजार रुपए, पांचवां पुरस्कार 20 हजार रुपए, छठा पुरस्कार 10 हजार रुपए, सातवां पुरस्कार 10 हजार रुपए दिया जाएगा। मैराथन में प्रतिभाग करने के लिए http://centralcoalfields.in/ccl_marathon पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

28 फरवरी को भी हुआ था मैराथन

रांची में 28 फरवरी को भी मैराथन हुआ था। यह आयोजन जी-20 सम्मेलन में भाग लेने के लिए आ रहे विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए किया गया था। मैराथन मोरहाबादी मैदान से अल्बर्ट एक्का चौक तक हुआ था। इसमें लोग हाथों में तिरंगा लिए प्रतिभाग किए थे। मैराथन पूरा होने के बाद राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया था।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!