राँची

Ranchi Weather Alert: रांची में अगले दो दिनों तक रहेगी कनकनी, सर्द हवाओं से पारा गिरा

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 18, 2022, 05:50 PM IST

Ranchi Weather: राजधानी में ठंड का कहर बढ़ने वाला है। सर्द हवाएं चलने से कनकनी बढ़ गई है। यह अभी जारी रहेगी। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि रांची से ज्यादा ठंड अन्य शहरों में पड़ रही है। इससे भी राहत के आसार नहीं हैं।

Image

रांची मौसम विज्ञान केंद्र से मौसम का पूर्वानुमान किया गया जारी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक सुबह में कुहासा पड़ेगा, जिससे कनकनी बनी रहेगी
  • सर्द हवाओं के कारण रांची समेत कई शहरों में तीन से पांच डिग्री तक तापमान गिरा है
  • रांची का रविवार का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया

Ranchi News: रांची के लोगों को अगले दो दिनों में ठंड और सताएगी। सर्द हवाओं के कारण तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट आई है। सुबह में कुहासा (कोहरा) छाया रहेगा, जिससे कनकनी काफी बढ़ने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, जमशेदपुर को छोड़कर अन्य जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। रविवार को रांची का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। आर्द्रता 41 प्रतिशत है और 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है।

शनिवार को रांची का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। सबसे कम तापमान रामगढ़ का था। यहां का पारा 7.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। डालटनगंज का तापमान 7.2 डिग्री, बोकारो का 8.5 डिग्री, देवघर का 8.3 डिग्री, गिरिडीह का 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।

सामान्य से दो डिग्री कम हुआ रांची का तापमान

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, रांची के अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। जो कि सामान्य से दो डिग्री कम है। वहीं, रविवार को हवाओं का रुख बदलने से मौसम बिल्कुल साफ है। इससे पहले दक्षिण-पश्चिम हवाओं का रुख बदलने के कारण ठंड का असर कम हुआ था। 19 दिसंबर को भी न्यूनतम तापमान के 9 डिग्री रहने की संभावना है।

22 दिसंबर को बढ़ सकता है न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 20 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहेगा। अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है। 21 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम 24 डिग्री ही रहेगा। 22 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी होगी। इस दिन न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम 24 डिग्री रहने के आसार हैं। 23 दिसंबर को फिर दो डिग्री तापमान गिरकर 9 डिग्री हो जाएगा। वहीं, 24 दिसंबर को न्यूनतम तापमान बढ़कर 13 डिग्री होने की संभावना है। जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 25 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 26 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, 27 दिसंबर को 12 डिग्री, 28 दिसंबर को 8 डिग्री, 29 दिसंबर को 9 डिग्री, 30 और 31 दिसंबर को 9 डिग्री तापमान रहने की संभावना है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article