राँची

Ranchi Prisoner Absconding: रांची में अस्पताल से भागे दो कैदी, बाथरूम की ग्रिल तोड़कर हुए फरार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2022, 08:30 PM IST

Ranchi Police: राजधानी स्थित रिम्स के कैदी वार्ड से दो कैदी भाग निकले हैं। यह दोनों कैदी बाथरूम की खिड़की की ग्रिल तोड़कर फरार हो गए। कैदियों के भागने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शहर में नाकेबंदी कर दी। फिर से इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Image

रांची में दो कैदियों को तलाश रही पुलिस।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  1. दोनों कैदियों को रिम्स में कराया गया था भर्ती
  2. इन दोनों कैदियों का इलाज मेडिसिन के डॉक्टर कर रहे थे
  3. बरियातू पुलिस की टीम फरार कैदियों की कर रही तलाश

Ranchi Crime News: रांची स्थित रिम्स में इलाज कराने आए दो कैदी बाथरूम की खिड़की की ग्रिल तोड़कर फरार हो गए हैं। इन दोनों कैदियों का इलाज मेडिसिन के डॉक्टर कर रहे थे। इनके अस्पताल से भाग जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शहर में नाकेबंदी कर दी है। बरियातू पुलिस की टीम जगह-जगह छापेमारी कर रही है। झारखंड के गुमला जेल से उग्रवादी अमित और हजारीबाग से मशरुर आलम खान को रिम्स में भर्ती करवाया गया था। ये दोनों शनिवार की रात करीब ढाई बजे अस्पताल से फरार हुए थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, बाथरूम की खिड़की का ग्रिल खराब है, जिसका फायदा उठाकर कैदी भागे हैं।

तीन महीने से अमित का चल रहा था इलाज

रिम्स से भाग निकलने वाले उग्रवादी अमित का यहां तीन महीने से इलाज चल रहा था। 26 दिसंबर 2020 को पुलिस ने बिशनपुर के मामले में गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा था। अमित लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुड़गांव का रहने वाला है। इसी साल 19 जुलाई को गुमला अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स में भर्ती करवाया गया था। यहां उसे कैदी वार्ड में रखा गया था, जहां पुलिस बल की भी तैनाती रहती है। इसके बावजूद वह भाग निकला।

छेड़खानी के आरोप में जेल गया था मशरुर आलम खान

पुलिस का कहना है कि, मशरुर आलम खान को छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। फिर कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेजा गया था। रिम्स में कैदी वार्ड में उसकी मुलाकात अमित से हुई। यहीं दोनों ने भागने की साजिश रची और बाथरूम जाने के बहाने वहां की खिड़की की ग्रिल तोड़कर भाग निकले। पुलिस का दावा है कि, बहुत ही जल्द दोनों कैदियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, दोनों कैदियों के रिम्स से भाग जाने की सूचना गुमला और हजारीबाग पुलिस को दे दी गई है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article