राँची

Dengue Spread in Ranchi: रांची में 4 दिन में दोगुने हुए डेंगू मरीज, इन इलाकों में अधिक संक्रमण

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 09:01 PM IST

Dengue in Ranchi: राजधानी में बहुत तेजी से डेंगू का संक्रमण फैल रहा है। पिछले चार दिनों में डेंगू के मरीज दोगुने हो गए हैं। रिम्स में मरीजों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। अस्पताल के डेंगू वार्ड में 13 लोग अपना इलाज करवा रहे हैं। जबकि चार दिन पहले मरीजों की संख्या सिर्फ 6 थी।

Image

रांची में तेजी से पांव पसार रहा डेंगू।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  1. रिम्स में भर्ती मरीजों में 3 रांची और कोडरमा, गढ़वा, गया, पुरुलिया के लोग
  2. इन सभी मरीजों के प्लेटलेट्स हैं काफी कम
  3. डॉक्टरों का कहना है कि, अभी मरीजों की संख्या में और वृद्धि हो गई

Ranchi News: रांची में डेंगू संक्रमण में काफी तेजी आई है। इससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और डॉक्टरों की भी चिंता बढ़ गई है। यहां पिछले चार दिनों में डेंगू के मरीजों की संख्या में दोगुना बढ़ोतरी देखने को मिली है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, डेंगू वार्ड में एक पुलिस जवान और 12 लोग भर्ती हैं। इस वार्ड में चार दिन पहले 6 लोग भर्ती थे। डेंगू वार्ड में भर्ती मरीजों में तीन लोग रांची के रहने वाले हैं। इनके अलावा कोडरमा, गढ़वा, गया, पुरुलिया के लोग भर्ती हैं। इन सभी मरीजों के प्लेटलेट्स काफी कम हो गई हैं। इधर, डॉक्टरों का कहना है कि, अभी डेंगू के मरीजों की संख्या में और वृद्धि होने की आशंका है।

छह में से 5 मरीज घर में रहकर करा रहे हैं इलाज

रांची के सिविल सर्जन डॉ. बिनोद कुमार का कहना है कि, छह में से पांच मरीज घर में रहकर ही इलाज करा रहे हैं। डेंगू वार्ड की सिस्टर इंचार्ज का कहना है कि, जो मरीज आ रहे हैं, उनके लिए पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं। फिलहाल सभी मरीज आइसोलेशन में भर्ती हैं। इसके अतिरिक्त रिम्स के डेंगू वार्ड में बोकारो की मंकी पॉक्स से पीड़ित एक शख्स भर्ती है। उसके सैंपल को कंफर्म करने के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कॉलरा एंड एंटेरिक डिजीज कोलकाता भेजा गया है। वैसे लक्षण के आधार पर उस शख्स का इलाज चल रहा है।

निजी अस्पतालों की ओपीडी में आ रहे मरीज

विशेषज्ञों का कहना है कि, डेंगू के लक्षण वाले मरीज रिम्स के अलावा निजी अस्पतालों में भी पहुंच रहे हैं। सभी को जांच कराने की सलाह दी गई है। जांच में डेंगू के संक्रमण की पुष्टि हो रही है तो उनकी हालत के हिसाब से मरीजों को भर्ती होने के लिए कहा जा रहा है। अभी कई बड़े निजी अस्पतालों में एक से दो मरीज भर्ती हैं। वहीं, निजी लैब में भी प्रत्येक दिन करीब 10 लोग अपनी जांच कराने के लिए आ रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article