राँची

Ranchi: डाटम इलाके में जंगली हाथियों का उत्पात, 10 वर्ष के नाबालिग को कुचल मार डाला

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 12, 2022, 08:42 PM IST

Ranchi Elephant Attack: जंगली हाथी ने एक 10 वर्षीय बच्चे को सूंड में उठा कर पटक दिया व बाद में उसे पांवों से कुचल दिया। जिसके चलते मासूम की मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने हाथियों को मौके से भगाया। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान गांव डाटम के रहने वाले विभीषण महतो के पुत्र लाल मोहन के तौर पर हुई है। घटना तिरुलडीह थाना इलाके की है। अब घटना को लेकर पुलिस और वन विभाग के अधिकारी जांच कर रहे हैं।

Image

रांची के डाटम में जंगली हाथी ने 10 वर्ष के बच्चे को मार डाला (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • जंगली हाथी ने एक 10 वर्षीय बच्चे को पांवों से कुचल दिया
  • ग्रामीणों ने हाथियों को मौके से भगाया
  • मृतक की पहचान लाल मोहन के तौर पर हुई

Ranchi Elephant Attack: रांची के कुकडू इलाके के डाटम में इन दिनों जंगली हाथियों के आतंक से लोग भयभीत हैं। आए दिन हाथी बस्तीयों में घुस कर तांडव मचाते हैं। इसी के चलते जंगली हाथी ने एक 10 वर्षीय बच्चे को सूंड में उठा कर पटक दिया व बाद में उसे पांवों से कुचल दिया। जिसके चलते मासूम की मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने हाथियों को मौके से भगाया। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान गांव डाटम के रहने वाले विभीषण महतो के पुत्र लाल मोहन के तौर पर हुई है। घटना तिरुलडीह थाना इलाके की है। अब घटना को लेकर पुलिस और वन विभाग के अधिकारी जांच कर रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, सरायकेला इलाके में जंगली हाथियों का झुंड लंबे समय से रिहायशी इलाकों में घूम रहा है। यहां एक जंगली हाथी ने बच्चे को कुचलकर कर मार डाला। पुलिस के मुताबिक, घटना के समय मृतक लाल मोहन अपने पिता के साथ बाजार में मुर्गियां बेच कर वापस घर लौट रहा था। इस बीच वो शौच के लिए पास के एक खेत में गया। इस दौरान जंगली हाथियों के झुंड ने उसे घेर लिया। एक जंगली हाथी ने उसे अपनी चपेट में लेकर मार डाला।

वन विभाग के आला अधिकारी पहुंचे मौके पर

पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद ग्रामीणों ने हाथियों को मौके से हटाया। इसके बाद ग्रामीण मृतक मासूम का शव लेकर गांव में उसके घर गए। हालांकि पुलिस ने घटना से संबंधित दस्तावेज की प्रक्रिया पूरी कर ली थी। मगर वन विभाग व परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए नहीं ले जाने दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इधर,समाजसेवी हरेलाल महतो पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी। इधर, 10 साल के बेटे की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। पिता बेहोश हो गए, जिन्हें ग्रामीण अस्पताल ले गए। अब विभाग और पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article