Ranchi Suicide News: झारखंड के दुमका में छठ पूजा को लेकर घर में उत्सव का माहौल था। परिवार के लोग अर्घ्य देने के लिए छठ घाट पर जाने की तैयारी कर रहे थे। छठ का उपवास कर रही मां ने अपनी बेटी को घर के काम में हाथ बंटाने को कहा। इससे नाराज होकर 14 वर्षीय किशोरी ने फांसी का फंदा लगा आत्महत्या कर ली।
घटना नगर थाना इलाके के दुधानी क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ले की है। अचानक हुई घटना के बाद परिजन सकते में आ गए। घर में छठ पर्व की खुशियां मातम में बदल गई। मृतका के पिता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। वहीं परिजन त्वरित गति से किशोरी को लेकर दुमका के अस्पताल गए। जहां पर डाक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।
