राँची

झारखंड के गिरिडीह में मुहर्रम के ताजिया में फैला करंट, एक व्यक्ति की मौत; दो बुरी तरह से झुलसे

झारखंड के गिरिडीह में ताजिया जुलूस के दौरान हादसा हो गया। जुलूस के दौरान ताजिया में करंट फैल गया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : PTI

झारखंड के गिरिडीह जिला अंतर्गत जमुआ थाना क्षेत्र के चकमंजो गांव में बुधवार को मुहर्रम पर निकाले गए ताजिया में करंट फैलने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य जख्मी हो गए। मृत युवक का नाम हैदर अंसारी (26) है।

हाई वोल्टेज तार की चपेट में आए

बताया गया कि हैदर और उसके साथी ताजिया और कच्चे बांस का निशान लेकर गांव का भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान ताजिया का निशान 11 हजार वोल्ट के बिजली तार के संपर्क में आ गया। हैदर अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई। उसके दो अन्य साथी भी करंट लगने से जख्मी हो गए।

घायलों का चल रहा इलाज

दोनों घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारण इलाके में मातम पसर गया। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पिछले साल भी हुआ था हादसा

बता दें कि मुहर्रम जुलूस के दौरान करंट से हादसे की यह कोई पहली घटना नहीं है। पिछले साल बोकारो जिले के पेटरवार में मुहर्रम के जुलूस के दौरान 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली के तार से ताजिया सट जाने से फैले करंट की वजह से चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि करीब एक दर्जन लोग बुरी तरह झुलस गए थे।

इनपुट- आईएएनएस

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article