Jharkhand: झारखंड के पलामू जिले से एक लाख रुपये के इनामी माओवादी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि भाकपा (माओवादी) से अलग हुए संगठन तृतीया सम्मेलन प्रस्तुति समिति (टीएसपीसी) के सदस्य सुभाष यादव उर्फ जिबलाल यादव को बुधवार रात नावा बाजार थाना क्षेत्र के तुरीगदार पहाड़ी से गिरफ्तार किया गया।
सुभाष यादव उर्फ जिबलाल पर था एक लाख रुपये का इनाम
पुलिस के मुताबिक बिहार सरकार ने यादव पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस अधीक्षक (अभियान) राकेश सिंह ने बताया कि बिहार के गया जिले के हड़ही गांव निवासी यादव को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह यहां रंगदारी वसूलने आया था।
उन्होंने बताया, 'वह शशिकांत जी उर्फ आरिफ जी उर्फ सुदेश जी के नेतृत्व वाले टीपीएससी दस्ते का सक्रिय सदस्य है।'
