राँची

Mandous cyclone: रांची पर भी दिखेगा चक्रवाती तूफान mandous का असर, वीकेंड पर ऐसा रहेगा मौसम

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 9, 2022, 10:41 PM IST

Ranchi Weather Alert: रांची समेत कई शहरों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इसकी शुरुआत शनिवार से ही होने के आसार हैं। इस दिन बादल छाएंगे। वहीं, अगले कुछ दिनों में रात का तापमान कम होने लगेगा। दरअसल, मौसम में यह बदलाव चक्रवाती तूफान के कारण होने वाला है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है।

Image

रांची मौसम विज्ञान केंद्र, जहां से मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • रांची समेत कई शहरों में 10 और 11 दिसंबर को छाए रहेंंगे बादल
  • अगले 4-5 दिनों में धीरे-धीरे कम होने लगेगा रात का तापमान
  • चार डिग्री तक कम हो सकता है रात का तापमान

Mandous cyclone Effect: शुक्रवार आधी रात तक चक्रवाती तूफान मैंडूस तमिलनाडु और पुडुचेरी के तट से टकरा सकता है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान मैेंडूस का असर रांची में भी दिखने की संभावना है। इस दौरान 65-75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। हवा की गति 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रोड स्थित मौसम केंद्र के अनुसार बंगाल की खाड़ी से उठा तूफान 9 और 10 दिसंबर की आधी रात के बाद या शनिवार तड़के पुडुचेरी और श्रीहरिकोटा के बीच मामल्लापुरम (महाबलीपुरम) में दस्तक दे सकता है।

इसका प्रभाव रांची समेत कई शहरों में देखने को मिल सकता है। राजधानी में 10 दिसंबर और 11 दिसंबर को बादल छाए रहेंगे। अगले 4 से 5 दिनों में रात का तापमान धीरे-धीरे कम होने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक रात के तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट की संभावना है। वैसे 12 दिसंबर से आसमान साफ हो जाएगा। इस दौरान मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह में कोहरा छाया रहेगा।

राजधानी में न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री के बीच रहेगा

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक रांची में आने वाले 5 दिनों तक तापमान में बहुत अधिक अंतर नहीं आएगा। 24 से 26 डिग्री के बीच अधिकतम तापमान रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं 10 दिसंबर को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

कैसा होगा मौसम

11 दिसंबर को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। इस दौरान आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। 12 दिसंबर से आसमान साफ हो सकता है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। इस दिन अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने के आसार हैं।

छाया रहेगा कोहरा

मौसम विज्ञान केंद्र से जारी सूचना के मुताबिक रांची में सुबह कोहरा या धुंध रह सकती है। 13 दिसंबर की सुबह में भी कोहरा या धुंध छाया रहेगी। दिन में आसमान साफ होगा। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है,जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रह सकता है।

सामान्य से कम है रांची में अधिकतम और न्यूनतम तापमान

रांची में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री है, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है। रांची में अधिकतम तापमान भी सामान्य से कम है। जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। यह सामान्य से 0.3 डिग्री कम है। डालटेनगंज का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। यह सामान्य से 1.9 डिग्री कम है। बोकारो में न्यूनतम तापमान में सबसे ज्यादा अंतर देखा जा रहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें