राँची

Rain Alert: झारखंड के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी, अगले 24 घंटे में होगी मूसलाधार बारिश

Jharkhand Weather Updates: झारखंड के कई जिलों में अगले 24 घंटे के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे में कई जिलों में मूसलाधार बारिश होगी, जिसे लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

Jharkhand Weather Updates: झारखंड में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि कल से बारिश हो रही है, इसका अनुमान पहले ही लगाया गया था।

इन जिलों में रेड अलर्ट

कल देर शाम लो प्रेशर, साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से बारिश हो रही है। इसी कारण अगले 24 घंटे में कुछ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि रांची के साथ-साथ गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग और गुमला में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, रामगढ़ में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने की अपील

वहीं, बीते दिनों हुई बारिश के चलते कई जगहों पर जलभराव और जाम की समस्या पैदा हो गई। मौसम वैज्ञानिक ने लोगों से अपील की है कि जिन इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, वहां अति आवश्यक न हों तो घर से बाहर न निकलें, क्योंकि तेज बारिश के दौरान कई बार पेड़ भी गिरते हैं और बिजली भी चली जाती है।

लोगों को घर में रहने को कहा गया

उन्होंने कहा कि घर में रहें, सुरक्षित रहे। मौसम में जैसे ही कुछ परिवर्तन होता है, इसकी जानकारी साझा की जाएगी। उन्होंने कहा कि बारिश के दिनों में निचले इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा हो जाती है। इसलिए, जलभराव के दौरान घरों से बाहर न निकलें। किसानों से अपील है कि वह भी पेड़ के नीचे न रहें। लोगों से उम्मीद है कि वह भारी बारिश को देखते हुए अपना ख्याल रखेंगे।

इनपुट- आईएएनएस

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article