राँची

Jharkhand School Closed: ठंड की चपेट में झारखंड, 8 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 4, 2023, 06:31 PM IST

Jharkhand School Closed: देशभर के कई राज्यों में बढ़ती ठंड का प्रकोप देखा जा सकता है। गिरते तापमान की वजह से कई जिलों ने स्कूलो में अवकाश घोषित कर दिया है। झारखंड में भी प्राथमिक विद्यालय बंद रखने का आदेश जारी कर दिया गया है।

Image

Jharkhand School Closed

Photo : iStock

Jharkhand School Closed: उत्तर भारत समेत देश के अन्य कई राज्यों में बढ़ती ठंड का प्रकोप देखा जा सकता है। घने कोहर और शीतलहर की वजह से कई राज्यों में स्कूल बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है। वहीं,यूपी में गिरते तापमान के कारण कई जिलों में सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। इसी तरह झारखंड में भी मौसम के मिजाज को देखते हुए कक्षाएं बंद कर दी गई हैं।

झारखंड में शीतलहर के कारण सभी प्राथमिक विद्यालय आठ जनवरी तक बंद रहेंगे। एक सरकारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। मौसम विभाग ने कहा कि आठ जनवरी तक रांची में न्यूनतम तापमान सात से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके बाद नौ जनवरी से तापमान में वृद्धि होगी।

सरकारी अधिसूचना के मुताबिक जनवरी के पहले सप्ताह में गलन भरी शीत लहर की स्थिति को देखते हुए राज्य के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग ने फैसला किया है कि कक्षा एक से कक्षा पांच तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षाएं बंद रहेंगी। हालांकि, शिक्षक सभी छात्रों के रिकॉर्ड को ऑनलाइन अपडेट करने के लिए स्कूलों में आएंगे। इस दौरान सरकारी स्कूलों के छात्रों को मध्याह्न भोजन भी उपलब्ध कराया जाएगा।

आदेश के मुताबिक, 9 जनवरी से सामान्य रूप से कक्षाएं संचालित की जाएंगी। हालांकि, कक्षा 9वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स को अगले आदेश जारी होने तक अपने निर्धारित समय सारणी के अनुसार स्कूल जाना होगा। झारखंड स्कूल से जुड़े ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article