राँची

Jharkhand: पलामू में घने कोहरे के कारण भीषण हादसा, बस से टकराने से ट्रक चालक की मौत, 15 लोग घायल

Palamu Accident News: झारखंड के पलामू में घने कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण एक ट्रक और बस की टक्कर हो गई। जिसमें ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई और 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

पलामू में रोड एक्सीडेंट

Palamu Road Accident: झारखंड के पलामू जिले में शुक्रवार सुबह भीषण हादसा हो गया। जिसमें बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घने कोहरे और कम विजिबिलिटी की वजह से यह एक्सीडेंट हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ट्रक चालक की मौके पर मौत

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिला मुख्यालय मेदिनीनगर से 30 किलोमीटर दूर सतबरवा क्षेत्र में कसियाडीह-बकोरिया मार्ग पर घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण मालवाहक वाहन के बस से टकरा जाने के कारण यह हादसा हुआ। मेदिनीनगर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) मणि भूषण प्रसाद ने बताया, "ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई और टक्कर में 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों में से दो को रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया है।"

मोदिनीनगर से रांची जा रही थी बस

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि अन्य घायलों को निकटवर्ती तुम्बागडा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि बस मेदिनीनगर से रांची जा रही थी तभी यह दुर्घटना हुई। अधिकारी ने बताया कि पुलिस और स्थानीय निवासी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि जांच जारी है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article