राँची

Lavkush Arrested: झारखंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मोस्ट वांटेड लवकुश बिहार से गिरफ्तार

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 17, 2022, 03:28 PM IST

Ranchi Police: झारखंड के कुख्यात मोस्ट वांटेड लवकुश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। झारखंड एटीएस ने उसे बिहार से गिरफ्तार किया है। वहां वह अपने एक रिश्तेदार के यहां छिपा हुआ था। गुप्ता सूचना मिलने के बाद एटीएस की टीम ने छापेमारी कर लवकुश को गिरफ्तार कर लिया। इस पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Image

बिहार से गिरफ्तार हुआ झारखंड का मोस्ट वांटेड लवकुश।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • झारखंड पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते ने वांटेड लवकुश को किया गिरफ्तार
  • बिहार के अरवल जिले से गिरफ्तार हुआ लवकुश
  • झारखंड एटीएस एसपी के निर्देशन में गठित टीम ने की गिरफ्तारी

Ranchi News: झारखंड पुलिस के सिरदर्द बन चुके लवकुश शर्मा को बिहार के अरवल जिले से गिरफ्तार किया गया है। झारखंड पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने लवकु्श को उसके एक रिश्तेदार के घर से दबोचा है। एटीएस एसपी सुरेंद्र झा के निर्देशन में एक टीम बनाई गई, जिसने गुप्त सूचना पर छापेमारी की। अरवल से लवकुश को रांची लाया गया है। बता दें 2021 के दिसंबर में अपराधी रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से जमानत पर छूटा था। तब से वह फरार चल रहा था।

लवकुश के ऊपर हत्या, रंगदारी, गोलीबारी से संबंधित 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। रांची के मोरहाबादी में 27 जनवरी को अपराधी कालू लामा की हत्या होने पर पुलिस ने लवकुश शर्मा के गैंग के सक्रिय अपराधी सोनू शर्मा को पकड़ा था। सोनू ने ही पुलिस को लवकुश के बारे में जानकारी दी थी। तब से लवकुश की तलाश जारी थी।

इंजीनियर की हत्या करने के बाद चर्चित हुआ था लवकुश

साल 2015 के नवंबर में पीडब्ल्यूडी इंजीनियर समरेंद्र प्रसाद को रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में गोली मारकर हत्या करने के बाद लवकुश चर्चा में आया था। उसने इंजीनियर से एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी थी। इस पर समरेंद्र ने अरगोड़ा थाने में लवकुश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। रंगदारी की रकम नहीं मिलने के बाद लवकुश ने इंजीनियर को दिनदहाड़े गोलियों से भून डाला था। उस समय यह बात सामने आई थी कि कुख्यात सुजीत सिन्हा के इशारे पर लवकुश ने इंजीनियर की हत्या की है।

2016 में भी बिहार में लवकुश की गिरफ्तारी के लिए हुई थी छापेमारी

लवकुश की गिरफ्तारी के लिए इससे पहले भी बिहार में छापेमारी हो चुकी है। साल 2016 में रांची पुलिस ने पटना के पालीगंज इलाके में छापेमारी की थी, तब दोनों ओर से गोलीबारी में 45 वर्षीय सरपंच रामनाथ प्रसाद चंद्रवंशी की मौत हो गई थी। जबकि लवकुश पकड़ में नहीं आया था। उसके भाई विपिन शर्मा को गिरफ्तार कर रांची पुलिस लाई थी। उस पर भी रंगदारी, मारपीट समेत दर्जनभर मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, सरपंच की मौत को लेकर रांची पुलिस की टीम कटघरे में खड़ी हो गई थी। इनके हथियार जब्त कर लिए गए थे। इसके बाद 2017 में लवकुश गिरफ्तार किया गया था।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article