राँची

Jharkhand Accident: झारखंड के गुमला में भीषण हादसा, SUV से टकराया ऑटो रिक्शा, तीन की मौत

Jharkhand Accident: झारखंड के गुमला में एक तेज रफ्तार एसयूवी कार की टक्कर एक ऑटो रिक्शा से हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य लोग मामूली रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामले के जांच शुरू कर दी है।

Image

झारखंड के गुमला में भीषण हादसा (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

Jharkhand Accident: झारखंड के गुमला जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। एसयूवी एवं ऑटो रिक्शा के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोगों को मामूली चोटें आई है, जिन्हें इलाज लिए अस्पताल भेजा गया था। मरने वालों में ढाई साल का एक बच्चा भी शामिल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

तेज रफ्तार कार से टकराया ऑटो रिक्शा

डुमरी पुलिस थाने के प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि यह हादसा मंगलवार शाम उस समय हुआ जब ऑटो रिक्शा जैरागी बाजार से सवारियों को लेकर लौट रहा। महुआडांड़-जैरागी मुख्य मार्ग पर अनवरटोल गार्डन के पास लातेहार की ओर से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी ऑटो-रिक्शा की टक्कर गया।

कुमार ने बताया कि टक्कर के कारण ऑटो रिक्शा पलट गया और हुंडरू नागेसिया (65) और बिट्टू तुरी (56) नामक दो बुजुर्गों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में ढाई साल के अनीश बारा को सिर में गंभीर चोटें आईं। बेहतर उपचार के लिए डुमरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से गुमला के सदर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

हादसे में तीन की मौत

अधिकारी ने कहा, "हुंडरू नागेसिया डुमरी के चिरोटोली गांव का जबकि बिट्टू तुरी लातेहार जिले के महुआडांड़ का रहने वाला था। बच्चे की पहचान चिरोटोली के ही पीटर बारा के पुत्र के रूप में हुई, जिसे गुमला के सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारी ने आगे बताया, "हमने शवों को गुमला के सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और एसयूवी की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है। हम इस ‘हिट एंड रन’ मामले में मृतकों और घायलों को अनुग्रह राशि दिलाने की कोशिश करेंगे।" हादसे में ऑटो रिक्शा में सवार तीन अन्य लोग मामूली रूप से घायल हुए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद डुमरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से छुट्टी दे दी गई।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article