राँची

Ranchi: रांची में बिजली विभाग का कर्मचारी ही निकला चोर, टांसफार्मर से तांबे का तार निकालकर…

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 3, 2022, 03:36 PM IST

Ranchi Electricity Department Theft: रांची में बिजली संकट दूर नहीं हो रहा है। उपभोक्ताओं को बिजली 24 घंटे उपलब्ध नहीं होने की वजह विभाग के कर्मचारी ही हैं। इसका खुलासा धुर्वा थाने की पुलिस ने किया है। पुलिस ने ट्रांसफॉर्मर से तांबा का तार चुराते हुए बिजली विभाग के एक चतुर्थवर्गीय कर्मचारी को पकड़ा है।

Image

रांची में चल रहा बिजली विभाग में चोरी का खेल (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • गिरफ्तार बिजली कर्मचारी के कब्जे से 40 किलोग्राम तांबे का तार किया गया है जब्त
  • गिरफ्तारी कर्मचारी विवेक कुमार के दो साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए
  • पुलिस सन्नी सिंह और कमलेश कुमार की गिरफ्तारी के लिए कर रही छापेमारी

Ranchi News: रांची में बिजली विभाग के कर्मचारी ही विभाग को चूना लगा रहे हैं। जिनके जिम्मे ट्रांसफॉर्मर और तार का मेंटेनेंस है, वही विभाग की संपत्ति चुरा रहे हैं। शहर में ट्रांसफॉर्मर से तांबे का तार चुराया जा रहा था। बिजली विभाग के चतुर्थवर्गीय कर्मचारी द्वारा इसे अंजाम दिया जा रहा था। इस मामले में धुर्वा थाने की पुलिस ने विभाग के कर्मचारी विवेक कुमार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस का कहना है कि, उन लोगों ने विवेक को ट्रांसफॉर्मर से तांबे का तार चुराते हुए पकड़ा है। इसके पास से पुलिस ने 40 किलोग्राम तांबे का तार जब्त भी किया है। पुलिस के मुताबिक, विवेक अपने साथी सन्नी सिंह और कमलेश कुमार के साथ ट्रांसफॉर्मर से तांबे का तार निकालकर स्कूटी से ले जाने का प्रयास कर रहा था।

पुलिस को देखते हुए दो चोर 100 किलो से अधिक तांबे का तार लेकर फरार हो गए

धुर्वा थाने की पुलिस ने ट्रांसफॉर्मर के नीचे तीनों चोरों को खड़ा देखकर पूछताछ की थी। संदेह होने पर जब उनकी तलाशी ली गई तो तांबे का तार बरामद हुआ। इस दौरान दो आरोपी 100 किलोग्राम से अधिक तांबे का तार लेकर फरार हो गए। जबकि विवेक पुलिस की पकड़ में आ गया। फिलहाल पुलिस फरार दो चोरों की तलाश कर रही है। पुलिस का दावा है कि, दोनों को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर, बिजली विभाग के जनरल मैनेजर (जीएम) पीके श्रीवास्तव का कहना है कि, सभी चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन कराया जाएगा। जो दोषी पाए जाएंगे, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी कर्मचारियों की डिटेल निकाली जानी है।

हाल में कर्मचारी ने सवा दो करोड़ रुपए उड़ाए थेबिजली विभाग के कर्मचारी अरविंद कुमार ने हाल में विभाग के सवा दो करोड़ रुपए गायब कर दिया थे। धुर्वा थाने की पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा था। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच चल ही रही है। प्रारंभिक जांच में मालूम चला है कि, अरविंद कुमार की बहाली पोल पर चढ़ने के लिए हुई थी, लेकिन उससे अकाउंट का काम करवाया जा रहा है। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने सवा दो करोड़ रुपए की हेराफेरी कर दी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article