राँची

झारखंड के गिरिडीह में हिंसक झड़प, होली जुलूस के दौरान भिड़े दो समुदाय; दुकानों और गाड़ियों में लगाई आग, कई घायल

होली जुलूस निकालने को लेकर झारखंड के गिरिडीह में बवाल हो गया है। गिरिडीह के घोडथंबा में दो समुदायटों को बीच हिंसक झड़प हो गई है, जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं।

Image

झारखंड के गिरिडीह में हिंसा

KEY HIGHLIGHTS
  • झारखंड के गिरिडीह में हिंसा
  • होली जुलूस को लेकर फैली हिंसा
  • भीड़ ने कई गाड़ियों में लगाईआग

होली के अवसर पर झारखंड के गिरिडीह में हिंसक झड़पें देखने को मिली है। मिली जानकारी के अनुसार होली जुलूस के दौरान के दौरान दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए, जिसके बाद हिंसा फैल गई। भीड़ ने कई दुकानों में आग लगा दी और कई गाड़ियों को भी जला दिया।

गिरिडीह हिंसा में कई घायल

पुलिस के अनुसार झारखंड के गिरिडीह जिले में शुक्रवार को होली जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच झड़प में कई लोग घायल हो गए और कम से कम तीन दुकानों में कथित तौर पर आग लगा दी गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है।

कैसे भड़की हिंसा

अधिकारी ने बताया कि यह घटना घोडथंबा में उस समय हुई जब एक समूह ने होली के जुलूस का इलाके से गुजरने का विरोध किया, जिसके बाद झड़प हो गई और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव किया। खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने कहा, "इलाके में शांति बहाल करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थिति नियंत्रण में है और इस पर कड़ी नजर रखी जा रही है।"

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article