राँची

झारखंड के रामगढ़ में बड़ा हादसा, चार पहिया वाहन ने कई लोगों को कुचला; चार की मौत

झारखंड के रामगढ़ जिले में एक चार पहिया वाहन ने कई लोगों को कुचल दिया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

Jharkhand News: झारखंड के रामगढ़ जिले में एक वाहन की चपेट में आने से दो महिलाओं और एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना मंगलवार को भूभाई गांव में गोला-रजरप्पा रोड पर उस समय हुई जब कुछ लोग सोहराई त्योहार मना रहे थे कि तभी एक चार पहिया वाहन ने उन्हें कुचल दिया।

चार लोगों की मौत

गोला थाने के प्रभारी अभिषेक प्रसाद ने बताया कि जब लोग त्योहार मना रहे थे तभी एक चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दो महिलाओं, एक बच्चे और 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने वाहन चालक को पकड़ लिया और उसकी कथित तौर पर पिटाई कर दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

इनपुटः भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!