राँची

Ranchi E-Rickshaw Route: शहर में ई-रिक्शा का होगा नया रूट, 6 जोन में बांटकर होगा परिचालन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 27, 2023, 02:54 PM IST

Ranchi News: राजधानी को जाम मुक्त बनाने के लिए अब ई-रिक्शा के परिचालन पर सख्ती बरती जा रही है। इसके लिए रूट निर्धारित होंगे। इसके साथ ही वाहन के चालकों को अनिवार्य रूप से ड्राइविंग लाइसेंस रखना होगा। 18 साल से कम उम्र के चालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, हाल में उपायुक्त ने बैठकर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर बनाने का निर्देश दिया था।

Image

रांची शहर में लगा जाम (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • निर्धारित रूट पर ही चलाए जाएगी ई-रिक्शे
  • ई-रिक्शा चालकों को ड्राइविंग लाइसेंस रखना होगा अनिवार्य
  • मुख्य सड़कों से जंक्शन तक चलता है ई-रिक्शा


Ranchi Traffic Update: शहर में ई-रिक्शा का परिचालन बेहतर बनाने की कवायद तेज हो चुकी है। अब शहर को छह जोन में बांटकर ई-रिक्शों का परिचालन कराया जाएगा। इस वाहन के लिए रूट निर्धारित होगा, उस पर ही यह परिचालित होंगे। इससे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी और जाम की समस्या हल हो जाएगी। बता दें 21 फरवरी को उपायुक्त ने जिला परिवहन विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसमें उन्होंने निर्देश दिया था कि ट्रैफिक में सुधार के लिए शॉर्ट, मीडियम और लांग टर्म प्लान तैयार किया जाए। इसके साथ ही ई-रिक्शा चालकों पर सख्ती बरती जाए।

ई-रिक्शा चालकों को अनिवार्य रूप से ड्राइविंग लाइसेंस रखना होगा। अगर, बिना लाइसेंस के पकड़े जाएंगे तो जुर्माना वसूला जाएगा। वाहन भी जब्त किया जाएगा। इसके साथ ही 18 साल से कम उम्र का कोई भी चालक नहीं होना चाहिए। गौरतलब है कि राजधानी में आधे से अधिक ई-रिक्शा बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे हैं। यह वाहन मुख्य सड़कों से लेकर रांची जंक्शन तक परिचालित होता है।

शहर में चलते हैं 3000 ई-रिक्शा

ई-रिक्शा संगठन के मुताबिक शहर में 7000 ई-रिक्शा परिचालित हो रहे हैं। जबकि विभागीय अधिकारी का कहना है कि 3000 ई-रिक्शा चल रहे हैं। इन ई-रिक्शा पर विभाग का नियंत्रण नहीं होने के कारण हर दिन शहर में जाम लग रहा है। पिछले चार-पांच साल में यह समस्या गहरा गई है। इसे देखते हुए अब इसके चालकों पर नकेल कसने की तैयारी कर ली गई है। इससे पहले रांची नगर निगम ने इस वाहन के परिचालन के लिए शहर को पांच जोन में बांटकर रूट मैप बनाया था। इसके तहत जोन-एक बूटी मोड़, जोन-2 मेन रोड, जोन-3 हरमू, जोन-4 नामकुम और जोन-5 धुर्वा था। इन्हीं रूटों पर ई-रिक्शों का परिचालन किया जाना था। साल 2017 के नवंबर-दिसंबर में यह रूट मैप बनाया गया था।

रेगुलाइज किया जाएगा ई-रिक्शा

इस बारे में डीटीओ प्रवीण प्रकाश का कहना है कि शहर में ई-रिक्शे के बेहतर संचालन के लिए रूट मैप बनाया जाएगा। सभी ई-रिक्शे को रेगुलाइज किया जाएगा। शहर के सभी इलाकों में परिचालन का प्रस्ताव बनाया जा रहा है। आवश्यक रूट और प्रत्येक रूट पर इनकी कितनी संख्या और लाइसेंस का निर्धारण किया जाएगा। यह सब तय किया जा रहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!