राँची

Ranchi News: रांची में चेन स्नेचिंग, विरोध करने पर महिला को घसीटा, सामने आया Video

Ranchi News: रांची में स्थित हरमू हाउसिंग कॉलोनी में एक महिला को अकेले पाकर दो बदमाशों ने चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है।

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची में हरमू हाउसिंग कॉलोनी में शनिवार शाम को चेन स्नेचिंग की एक वारदात हुई, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। एक महिला जब अकेले जा रही थी, तभी बाइक पर सवार दो बदमाश उसके पास आए और उसके गले से सोने की चेन छीनकर फरार होने। इस दौरान महिला ने विरोध किया, तो अपराधियों ने उसे करीब तीन-चार कदम तक घसीटा, जिससे उसे चोटें आईं। यह घटना न सिर्फ महिला के लिए दर्दनाक थी, बल्कि इसने पूरे क्षेत्र के लोगों को असुरक्षित महसूस कराया है।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

चेन स्नेचिंग की यह पूरी वारदात पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिससे पुलिस को जांच में मदद मिल रही है। फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि अपराधी पहले उस रास्ते से गुजरे, मानो रेकी कर रहे हों और फिर वापस लौटकर उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। घटना के तुरंत बाद पीड़ित महिला ने हिम्मत जुटाई और अरगोड़ा थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और अपराधियों की पहचान करने में जुट गई है।

पुलिस ने शुरू की अपराधियों की तलाश

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है। अरगोड़ा थाना पुलिस का कहना है कि वे जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लेंगे। इस घटना ने रांची में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अकेले यात्रा करते समय सतर्क रहें और अपनी सुरक्षा को लेकर सावधानी बरतें। इस तरह की घटनाएं शहरी क्षेत्रों में आम होती जा रही हैं, जिससे नागरिकों की सुरक्षा एक बड़ी चिंता बन गई है। पुलिस प्रशासन को ऐसी वारदातों को रोकने के लिए और भी सख्त कदम उठाने की जरूरत है ताकि लोग सुरक्षित महसूस कर सकें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें