राँची

Bokaro News: बोकारो में बेखौफ बदमाश, बंदूक की नोक पर दिनदहाड़े लूटी ज्वेलरी शॉप; देखें CCTV Video

Bokaro News Today in Hindi (बोकारो की खबर): बोकारों में बाइक सवार चार बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटपाट की। बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाते हुए गहने और नकद लूट लिए और मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Image

बोकारो में बंदूक की नोक पर लूटपाट

Bokaro News: झारखंड के बोकारो जिले में अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने बंदूक की नोक पर ज्वेलरी शॉप से लूटपाट की। दुकान से सोने-चांदी के गहनों के साथ ही नकद भी लूट लिए। जिसके बाद मौके से फरार हो गए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

चार बदमाशों ने की लूटपाट

बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र में भीड़-भाड़ वाले इलाके में स्थित आस्था ज्वेलरी शॉप को अपराधियों ने निशाना बनाया। चार बदमाश दो बाइकों पर सवार होकर दुकान पर पहुंचे। अपराधियों ने दुकान के अंदर घुसते ही दुकानदार की कनपटी पर बंदूक तान दी। जिसके बाद वहां रखे सोने-चांदी के गहनों को लूट लिया। इतना ही नहीं, अपराधी दुकान के गल्ले में रखे नोटों के बंडल भी अपने साथ लेकर फरार हो गए।

आरोपियों की तलाश जारी

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बोकारो के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया और मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!