राँची

Jharkhand Aaj Ka Mausam: झारखंड में शीतलहर का प्रकोप, तीन दिन आसमान में छाए रहेंगे बादल, जानें कब मिलेगी ठंड से राहत

आज का मौसम झारखंड, 4 January 2025 Jharkhand mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: झारखंड में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही शीतलहर का सितम भी आज जारी रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। 7 जनवरी के बाद तापमान में फिर कमी आएगी, साथ ही ठंड बढ़ने की भी संभावना है।

Image

झारखंड में ठंड

Jharkhand Aaj Ka Mausam, 4 January 2025: झारखंड में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। उत्तर से आ रही बर्फीली हवाएं लोगों की कपकपी छुड़ा रही है। शुक्रवार को प्रदेश के 13 जिलों का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री या उससे नीचे दर्ज हुआ। गढ़वा समेत झारखंड के मैदानी भागों में आज सुबह कोहरे देखने को मिला। साथ ही शीतलहर का प्रकोप भी जारी रहा और तापमान छह डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।

झारखंड में आज मौसम का हाल

आईएमडी के अनुसार झारखंड में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है तथा उसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। आईएमडी ने रविवार सुबह हल्के से मध्यम कोहरे और बाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है। छह और सात जनवरी को सुबह कोहरा छाया रहेगा और बाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। आठ और नौ जनवरी को मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है।

7 जनवरी के बाद फिर बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड में शनिवार से तीन दिन तक आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। जिससे न्यूनतम तापमान भी 3-4 डिग्री तक बढ़ सकता है। जिससे कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं। हालांकि 7 जनवरी से न्यूनतम तापमान में फिर से कमी होने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा और खूंटी में सबसे कम 5.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर सामान्य से कम तापमान रहा।’’

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article