शहर

Rajasthan Ka Mausam 24-Dec-2025: राजस्थान में धुंध का पहरा, सर्द हवाओं से बढ़ेगी ठंड, लुढ़केगा तापमान

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 24-Dec-2025 जोधपुर, जयपुर, सीकर में जाने आज का मौसम कैसा रहेगा? के मौसम का पूर्वानुमान: मौसम विभाग ने आज राजस्थान में कोहरे के साथ कोल्डवेव का अलर्ट भी जारी किया है। प्रदेश के कई जिलों में सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आने का अनुमान लगाया गया है।

Image

राजस्थान में मौसम का हाल

Rajasthan Ka Mausam 24-Dec-2025: राजस्थान के मौसम में अभी भी उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। कहीं तापमान में वृद्धि देखी जा रही है तो वहीं कहीं तापमान लुढ़क रहा है। इस बीच राजस्थान के कई जिलों में कोहरे ने कोहराम मचा रखा है। दृश्यता कम होने के कारण वाहनों की गति धीमी पड़ गई है। दुर्घटना से बचने के लिए लोगों को सतर्क रहते हुए वाहन चलाने की सलाह दी जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो अब राजस्थान के सभी जिलों के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। दिसंबर के अंतिम दिनों में प्रदेश में भीषण ठंड पड़ने लगेगी। यानी यहां कड़ाके की ठंड पड़ेने लगेगी। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा राजस्थान में मौसम का हाल।

राजस्थान में कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग ने राजस्थान में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अब राजस्थान में सर्द हवाओं का दौर भी शुरू होगा और इसके साथ ही सर्दियां जोर पकड़ने लगेगी। माना जा रहा है कि सर्दियों के अंतिम दिनों में ठंड जोर पकड़ने लगी है। शाम और रात की तरह अब राजस्थान में दिन भी सर्द होने वाले हैं। दिन के समय यहां धूप खिली रहेगी, लेकिन सर्द हवाओं के बीच धूप का असर अधिक महसूस नहीं होगा।

राजस्थान के इन जिलों में IMD ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने आज राजस्थान के अलवर, भरतपुर, डीग, उदयपुर, धौलपुर, राजसमंद, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, भरतपुर, धौलपुर, अलवर, सिरोही, नागौर में सर्द हवाओं का अलर्ट जारी।

प्रमुख जिलों का तापमान

माउंट आबू में 7.7 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 8.2 डिग्री, अलवर में 8.8 डिग्री , सिरोही में 9.1 डिग्री, करौली में 9.4 डिग्री, दौसा में 9.4 डिग्री, सीकर में 9.6 डिग्री , चूरू में 10.2 डिग्री , पाली में 11.5 डिग्री , झुंझुनूं में 11.6 डिग्री, श्रीगंगानगर में 11.9 डिग्री , डबोक में 10.5 डिग्री , नागौर में 10.6 डिग्री, अजमेर में 12.2 डिग्री, प्रतापगढ़ में 12.6 डिग्री, बीकानेर में 12.8 डिग्री , भीलवाड़ा में 11.0 डिग्री , कोटा में 11.4 डिग्री , जैसलमेर में 13.0 डिग्री , फलोदी में 13.8 डिग्री , जयपुर में 14.8 डिग्री , बाड़मेर में 14.8 डिग्री, जोधपुर में 15.2 डिग्री, जालोर में 15.5 डिग्री दर्ज किया गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article