शहर

Rajasthan Weather: गलन भरी सर्दी से कांपा राजस्थान, जीरो के पास पहुंचा पारा; इन जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट

राजस्थान का मौसम (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 25 Jan 2026: राजस्थान में आज 7 जिलों में कोल्ड वेव और कोल्ड डे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। दो दिन पहले हुई बारिश के बाद राज्य में एक बार फिर गलन वाली सर्दी पड़ रही है। कई जिलों में दिन में भी रात जैसी ठंड का एहसास हो रहा है।

Image

राजस्थान का मौसम

राजस्थान में आज का मौसम (25 Jan 2026): राजस्थान में एक बार फिर हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ने लगी है। दो दिन पहले बारिश और ओले गिरने के बाद राज्य के कई इलाकों में बर्फीली हवा बह रही है। जिससे तापमान में भी काफी गिरावट देखने को मिल रही है। कई इलाकों में न्यूनतम पारा जीरो के करीब पहुंच गया है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में गलन भरी सर्दी का एहसास हो रहा है। आज राजस्थान के सात जिलों में शीतलहर और कोल्ड डे का येलो अलर्ट भी जारी किया है।

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि कई जिलों में शीतलहर परेशाना कर सकती है। जिसके कारण दिन में भी कंपकंपी का मौसम बना रह सकता है। हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, बीकानेर और जैसलमेर में आज कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में शीत दिवस की भी स्थिति बनी रह सकती है। 26 जनवरी को राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान भरतपुर और बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हो सकती है।

राजस्थान में कब होगी बारिश

राजस्थान में गणतंत्र दिवस के बाद एक बार फिर से बारिश का मौसम देखने को मिल सकता है। IMD के अनुसार 27 जनवरी को राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में बादल छाने और बारिश होने की संभावना है। साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं और कहीं-कहीं ओले गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, नागौर, जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, टोंक, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर और बारां में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

शहरन्यूनतम तापमान
लूणकरणसर 0.3
नागौर 0.5
माउंट आबू 0.6
सीकर3.2
जैसलमेर4.5
श्रीगंगानगर3.5
पाली 2.9
सिरोही4
फतेहपुर 2.32.3

राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में पिछले 24 घंटें में अधिकतर हिस्सों में आसमान साफ बना रहा। दिन में हल्की धूप भी खिली रही। हालांकि इससे सर्दी से बहुत हल्की राहत मिली। दिन ढलने के साथ ही सर्द हवाएं भी चलने लगी और ठंड भी बढ़ गई। शनिवार को हनुमानगढ़, सीकर और झुंझुनूं में सबसे अधिक हवाओं का असर रहा। इन जगहों पर दिन में भी रात जैसी ठंड का एहसास हुआ। इस दौरान 7 जिलों का न्यूनतम पारा 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article