राजस्थान में आज का मौसम (02 Feb 2026): राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश का दौर लगातार जारी है। राज्य में इस बार फरवरी माह की शुरुआत आंधी-बारिश के साथ हुई। रविवार को भरतपुर, दौसा, जयपुर समेत कई जिलों में बादल छाए रहे। वहीं कोटा, चित्तौड़गढ़ समेत कुछ स्थानों पर बारिश और ओले भी दर्ज किए गए। मौसम विभाग ने आज भी 12 जिलों में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है।
राजस्थान के किन जिलों में आज बारिश का अलर्ट
IMD के अनुसार आज भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, धौलपुर, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, उदयपुर और टोंक में येलो अलर्ट जारी किया गया। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है। जिसके प्रभाव से मौसम बिगड़ा हुआ चल रहा है। बारिश के बाद एक बार फिर से राज्य में कोहरे का असर बढ़ने वाला है। 3 और 4 फरवरी को राजस्थान के कई जिलों में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
राजस्थान कहां-कहां हुई बारिश
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में रविवार को उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में बादल छाए रहे और धुंध का असर भी बना रहा। वहीं पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क बना रहा। इस दौरान बाड़मेर, जैसलमेर, फलोदी और जोधपुर जिले में आसमान साफ रहा और दिन में धूप भी खिली रही। जिससे यहां अधिकतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। वहीं बीकानेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में सुबह के समय कोहरा छाया रहा। जिसके कारण दिन में धूप बहुत हल्की रही। इस दौरान भरतपुर, दौसा, जयपुर, अलवर, बारां, झालावाड़ और कोटा में दोपहर बाद हल्के बाद छाए रहे। कहीं-कहीं पर बारिश भी दर्ज की गई।
राजस्थान का सबसे गर्म जिला
राजस्थान में रविवार को सबसे गर्म जिला बाड़मेर रहा, यहां का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा जैसलमेर में 25.7 डिग्री, जोधपुर में 27.9 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 28.8 डिग्री, जालोर में 27.7 डिग्री और फलोदी में 26.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। इस दौरान कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के अंदर बना रहा। अलवर में न्यूनतम पाार 7.2 डिग्री, बीकानेर में 8.4 डिग्री, चूरू में 9 डिग्री, श्रीगंगानगर में 7.3 डिग्री और पाली में 8.3 डिग्री दर्ज किया गया।
