रायपुर

तेज रफ्तार ने मचाया कहर; छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में बेकाबू बस दुकान में घुसी, मची अफरातफरी

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार के अंबेडकर चौक पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। रायपुर से आ रही एक बस तेज रफ्तार में नियंत्रण खो बैठी जिससे पहले दो दुकानों को टक्कर मारते हुए अंत में वह एक फार्मेसी दुकान में जा घुसी।

Image

बस के दुकान में घुसने के बाद का दृश्य

Photo : Times Now Digital

छत्तीसगढ़ की बलौदा बाजार के अंबेडकर चौक पर मंगलवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। रायपुर से आ रही शिवानी ट्रेवल्स की एक बस नियंत्रण खो बैठी और तेज रफ्तार में पहले दो दुकानों को टक्कर मारते हुए एक फार्मेसी दुकान में जा घुसी। हादसे में फार्मेसी दुकान की शटर, कांच, फर्नीचर और दवाइयों को भारी नुकसान पहुंचा है।

जानकारी के मुताबिक, बस में उस समय कोई यात्री सवार नहीं था। चश्मदीदों ने बताया कि ड्राइवर नशे की हालत में था, जिससे वह बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया। गनीमत यह रही कि हादसा रात करीब 9 बजे हुआ, जब बाजार में भीड़ कम थी। अन्यथा, जानमाल की भारी क्षति हो सकती थी। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच जारी है।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article