रायपुर

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की तिथियों में किया गया संशोधन, लगातार दूसरे साल होगा आयोजन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 7, 2023, 12:56 PM IST

Raipur News: छत्तीसगढ़ ओलंपिक के आयोजन में संभाग और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं की तिथि यथावत पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगी। संभाग स्तर के आयोजन 10 सितंबर से 20 सितंबर तक होंगे।

Image

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Raipur News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के विकासखण्ड, नगरीय कलस्टर और जिला स्तर की खेल र्स्पधाओं की तिथियों में आंशिक संशोधन किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब विकासखण्ड, नगरीय कलस्टर स्तर की र्स्पधाओं का आयोजन 18 से 23 अगस्त तक तथा जिला स्तरीय आयोजन 27 अगस्त से 4 सितंबर 2023 तक होंगे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 4 अगस्त को दुर्ग जिले में आयोजित युवाओं से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की तिथियों में आंशिक संशोधन के निर्देश खेल विभाग को दिए थे। जिसके परिपालन में संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है।

लगातार दूसरे साल किया जा रहा आयोजन

छत्तीसगढ़ ओलंपिक के आयोजन में संभाग और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं की तिथि यथावत पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगी। संभाग स्तर के आयोजन 10 सितंबर से 20 सितंबर तक होंगे। राज्य स्तर के आयोजन रायपुर में 25 सितंबर से 27 सितंबर तक आयोजित किए जाएंगे। विदित हो कि वर्ष 2022-23 में राज्य के 25 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने प्रथम छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भाग लिया था। वर्ष 2023-24 में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के आयोजन का यह लगातार दूसरा साल है। इसमें प्रदेश के लगभग 30 लाख से अधिक खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article