झारखंड के आद्रा रेलखंड के चांडिल स्टेशन के समीप शनिवार की सुबह कंदरा की ओर से पुरुलिया की ओर जा रही डाउन आयरन लदी मासगाड़ी ट्रेन चांडिल स्टेशन पर करने के बाद पुरी ट्रेन बेपटरी हो गई है। बताया जा रहा है कि आद्रा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले इस क्षेत्र में सुबह लगभग 4 बजे दो मालगाड़ियों की टक्कर हो गई, जिससे दर्जनों बोगियां पटरी से उतर गईं और रेल परिचालन पूरी तरह ठप हो गया। जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह के करीब 4:00 बजे की बताई जा रही है। घटनास्थल पर रेलवे की बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं रेस्क्यू टीम पहुंच चुकी है, हालांकि घटना की कारण अब तक पता नहीं चल सका है। घटना को लेकर स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया सुबह-सुबह एक मालगाड़ी कंदरा की ओर से पुरुलिया की ओर जा रही थी। इस दौरान अचानक ट्रेन की गड़गड़ाहट सुनकर वह पटरी की ओर देखने के लिए दौड़ पड़े, जहां एक मालगाड़ी बेपटरी हो चुकी थी।
आयरन लदी मालगाड़ी हुई बेपटरी
शुरुआती जानकारी के अनुसार, टाटानगर से पुरुलिया की ओर जा रही एक आयरन लदी मालगाड़ी चांडिल स्टेशन पार करने के बाद पटरी से उतर गई। उसी समय विपरीत दिशा से आ रही दूसरी मालगाड़ी डिरेल ट्रेन की बोगियों से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दूसरी ट्रेन के भी कई डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा पितकी रेलवे गेट और चांडिल स्टेशन के बीच हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों और रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल, हादसे में किसी तरह के जानी नुकसान की खबर नहीं है। गनीमत रही कि यह टक्कर सिर्फ दो मालगाड़ियों के बीच हुई। अगर इसकी जगह कोई यात्री ट्रेन होती, तो जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था। स्थानीय लोगों ने कहा है कि सुबह तेज आवाज सुनी और जब वे घटनास्थल पर पहुंचे, तो उन्होंने दोनों मालगाड़ियों को आपस में टकराते हुए पाया। लोगों ने कहा कि अगर उस समय कोई यात्री ट्रेन वहां से गुजर रही होती, तो एक बड़ी त्रासदी हो सकती थी।
रेलवे अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का अभी तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है। टक्कर के बाद इस मार्ग पर रेल यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया गया है और वैकल्पिक मार्गों से ट्रेनों को संचालित करने की कोशिश की जा रही है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक (आद्रा मंडल) विकास कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण चांडिल के आसपास ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। ट्रेन सेवा बहाल करने का काम जारी है और विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है। कई रेलगाड़ियों का या तो मार्ग बदल दिया गया है या उन्हें बीच में ही रोक दिया गया है या रद्द कर दिया गया है। 20894 पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस, 28181 टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस, 28182 कटिहार-टाटानगर एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है।
Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat
