रायपुर

Kawardha Accident: चिल्फी घाटी में तेज रफ्तार का कहर; ट्रक-कार की टक्कर में 5 की मौत, 4 घायल

रविवार को कवर्धा जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र में रायपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग NH-30 पर अकलघरिया के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस भीषण टक्कर में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Image

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार

Photo : Times Now Digital

Kawardha Accident News: कवर्धा जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र में रविवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे NH-30 पर अकलघरिया के पास एक ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह हादसा चिल्फी घाटी के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक कार चालक, तीन शिक्षिकाएं और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

चिल्फी थाना पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में मारे गए सभी लोगों की पहचान की जा रही है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!