Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ की भूपेश बघले सरकार ने चिटफंड प्रभावित लोगों को बड़ी राहत दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को राज्य के 35 हजार 378 हितग्राहियों के खाते में कुल चार करोड़ तेरह लाख की राशि का वितरण किया। राशि का यह वितरण चिटफंड निवेशक न्याय कार्यक्रम के तहत हुआ। अपना फंसा हुआ पैसा मिलने पर कार्यक्रम के दौरान लोगों के चेहरे पर खुशी देखी गई। इसके लिए लाभर्थियों ने मुख्यमंत्री बघेल को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री बघेल ने बटन दबाकर लाभार्थियों के खाते में धनराशि का हस्तांतरण किया। वर्चुअल कार्यक्रम में सात जिलों के जिलाधिकारी और लाभार्थी जुड़े।
हितग्राहियों ने सीएम को धन्यवाद दिया
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों से बात की। लोगों ने सीएम को बताया कि अपना पैसा मिलने पर वे काफी खुश हैं। लोगों ने इस पहले के लिए सीएम बघेल को धन्यवाद एवं उन्हें शुभकामनाएं दीं। बता दें कि निवेश के नाम पर लोगों को ठगने वाली चिटफंड कंपनियों के खिलाफ बघेल सरकार ने शिकंजा कसा है। विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार निवेशकों को राशि लौटा रही है।
फरार डायरेक्टर्स पर हुई कार्रवाई
इसके पहले कोर्ट ने 127.48 करोड़ रुपए की संपत्ति की नीलामी, कुर्की का अंतिम आदेश दिया। इसमें से एक बड़ी रकम राज्य सरकार को मिल गई है। अब निवेशकों को उनका पैसा लौटाया जा रहा है। सीएम बघेल के निर्देश पर चिटफंड कंपनियों के फरार हुए डायरेक्टर्स पर कार्रवाई हुई। कुछ दिनों पहले पुलिस ने चिटफंड कंपनियों के 690 डायरेक्टर्स को गिरफ्तार किया। साथ ही राज्य सरकार ने कई चिटफंड कंपनियों के संचालकों की संपति कुर्क करके निवेशकों के 33.44 करोड़ रुपये वापस लौटाए।
Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat
