रायपुर

Chhattisgarh News: जून महीने में व्यापमं की 40 परीक्षाएं, आवेदन शुल्क समाप्त और आसान हुई प्रक्रिया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 22, 2023, 06:54 PM IST

Chhattisgarh News: व्यापमं के जून महीने के कैलेंडर में 40 परीक्षाएं हैं, जिसमें विभिन्न विभागों के पदों के साथ ही प्रवेश परीक्षाओं के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा भी शामिल हैं। युवाओं पर आर्थिक भार न हो, इसके चलते मुख्यमंत्री बघेल ने व्यापमं की प्रवेश परीक्षाओं में आवेदन शुल्क समाप्त कर दिया।

Image

Vyapam Exam

Photo : BCCL

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया को तेज करने दिये गये। इसके बाद तेजी से परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। व्यापमं के जून महीने के कैलेंडर में 40 परीक्षाएं हैं, जिसमें विभिन्न विभागों के पदों के साथ ही प्रवेश परीक्षाओं के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा भी शामिल हैं। युवाओं पर आर्थिक भार न हो, इसके चलते मुख्यमंत्री बघेल ने व्यापमं की प्रवेश परीक्षाओं में आवेदन शुल्क समाप्त कर दिया।

पिछली प्रवेश परीक्षाओं की तुलना में अमूमन सभी प्रवेश परीक्षाओं में परीक्षार्थियों की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। बीएड और नर्सिंग जैसी प्रवेश परीक्षाओं में यह संख्या दोगुनी तक हो गई है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में व्यापमं ने परीक्षा केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई, जिसके चलते युवाओं की संख्या बढ़ी है। पहले व्यापमं की बहुत सी परीक्षाएं केवल संभाग मुख्यालयों में होती थी। लेकिन इस बार 30 जिलों में यह प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। इसके चलते बड़ी संख्या में युवाओं ने आवेदन भरा और अपने जिला मुख्यालय से प्रवेश परीक्षा दिलाई।

आसान की गई आवेदन की प्रक्रिया

अलग-अलग तरह की प्रवेश परीक्षाओं में हर बार आवेदन में सारी जानकारी प्रदान करना भी एक जटिल प्रक्रिया होती है। इससे न केवल युवाओं को समय खर्च करना पड़ता है, बल्कि व्यापमं के लिए भी इसका प्रबंधन कठिन कार्य होता था। इस समस्या को दूर करने व्यापमं ने प्रोफाइल तैयार करने की योजना लाई। युवाओं को व्यापमं द्वारा मांगे डिटेल इस प्रोफाइल में भर देना है और इससे हर बार वही जानकारियां अपलोड करने की जरूरत नहीं। प्रोफाइल में किसी तरह की त्रुटि होने पर इसके सुधार के लिए भी आवेदन दिया जा सकता है। व्यापमं में भर्ती परीक्षाओं के लिए और प्रवेश परीक्षाओं के लिए प्रोफाइल तैयार किये हैं और ऐसे प्रोफाइल की संख्या लगभग 12 लाख हैं। अब तक 18 लाख लोगों ने इस प्रोफाइल के माध्यम से व्यापमं की परीक्षा दी है।

हर महीने दिया जा रहा 2500 बेरोजगारी भत्ता

उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा युवाओं को बेरोजगारी भत्ता भी प्रदान किया जा रहा है। बेरोजगारी भत्ते के लिए युवाओं को हर महीने 2500 रुपए दिये जा रहे हैं जो सीधे उनके खाते में ट्रांसफर हो रहे हैं। व्यापमं और पीएससी की भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह राशि अपनी तैयारी को बेहतर करने में काफी उपयोगी साबित हो रही है।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article