Chhattisgarh Naxalites Surrender: छत्तीसगढ़ पुलिस को नक्सलवाद के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है। राज्य में 210 नक्सलियों ने सरेंडर किया है, जिनमें 98 पुरुष और 110 महिलाएं शामिल हैं। सभी नक्सलियों ने 153 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया। इस कदम के बाद अब उन्हें सरकार की पुनर्वास योजना का लाभ मिलेगा।
अबूझमाड़ में नक्सलवाद पर बड़ी सफलता
इतने बड़े पैमाने पर नक्सलियों के सरेंडर के बाद यह माना जा रहा है कि उत्तर बस्तर क्षेत्र से लाल आतंक कम हो जाएगा और अबूझमाड़ का ज्यादातर इलाका नक्सल मुक्त हो जाएगा।
मुख्यमंत्री ने जताई खुशी
जगदलपुर में आज 208 नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नक्सलियों के सरेंडर पर खुशी जताते हुए कहा कि "यह न केवल छत्तीसगढ़ के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक दिन है जब बड़ी संख्या में नक्सली आत्मसमर्पण करेंगे और मुख्यधारा में शामिल होंगे। सरकार उन्हें कुशल बनाने और उनके पुनर्वास के लिए काम करेगी।"
तीन दिनों में 466 नक्सलियों का सरेंडर
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि पिछले दो दिनों में छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में 258 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। यह नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता मानी जा रही है। बता दें कि कल छत्तीसगढ़ में 170 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था, परसों 27 छत्तीसगढ़ और 61 महाराष्ट्र के नक्सलियों ने अपने हथियार डाले। आज 208 नक्सलियों के सरेंडर के बाद, तीन दिनों में कुल 466 नक्सलियों का सरेंडर दर्ज किया गया है।।
Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat
