कोरबा: जिले में भारी बारिश काल बनती जा रही है। बुधवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 20 मवेशियों की मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि जिले में कोरबा विकासखंड के केराकछार गांव में मंगलवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से नौ गायों, सात बैलों और चार बछड़ों की मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि मंगलवार को जंगल में जब चरवाहे और मवेशी थे तब दोपहर वहां अचानक तेज बारिश होने लगी एवं इस दौरान वहां आकाशीय बिजली गिरने से इन मवेशियों की मौत हो गई।

आकाशीय बिजली से 20 जानवरों की मौत
अधिकारियों ने बताया कि कुछ ही दूरी पर दो चरवाहे भी मौजूद थे, जो इस घटना में बाल-बाल बच गए। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तब पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। बाद में पुलिस दल ने पशु चिकित्सा विभाग को इसकी जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि आज पुलिस और राजस्व विभाग की मौजूदगी में पशु चिकित्सा विभाग ने मृत पशुओं का पोस्टमार्टम किया। मृत पशुओं के मालिकों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
(इनपुट-भाषा)
Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat
