पटना

Patna में बड़ा हादसा, शौचालय के गड्ढे में उतरे 4 लोगों की मौत; ऐसे गई जान

बिहार के पटना में एक शौचालय की टंकी में शटरिंग खोलने के दौरान हुए हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। कयास लगाए जा रहे हैं कि सभी की मौत दम घुटने के कारण हुई है।

Image

पटना में दम घुटने से मौत

पटना: जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार को एक शौचालय की टंकी में शटरिंग खोलने के दौरान हुए हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। संभावना जताई जा रही है कि सभी की मौत दम घुटने के कारण हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा पुराई बाग इलाके की है। पुराई बाग निवासी अरविंद कुमार के घर में शौचालय का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी क्रम में सेप्टिक टैंक में लगे शटरिंग को खोलने में हादसा हो गया।

इन लोगों की गई जान

बताया जाता है कि शटरिंग खोलने पहले एक युवक टंकी के अंदर उतरा। जब उसका कुछ देर तक पता नहीं चला तो अन्य तीन लोग भी टंकी के अंदर गए। टंकी में फंसे सभी लोगों को दीवार तोड़कर बाहर निकाला गया। स्थानीय लोग सभी को अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सभी मृतक पास के ही गांव के रहने वाले हैं। उनकी पहचान बिट्टू कुमार, पवन कुमार, भूना कुमार और जोगन कुमार के रूप में की गई है।

मामले की सूचना मिलते ही एसडीएम शुभम कुमार ने ऑक्सीजन युक्त एंबुलेंस मौके पर भेजा। फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, लेकिन सारी कवायदें बेकार गईं और 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। रेस्क्यू कर चारों मजदूर को बाहर निकाला गया और अनुमंडल अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

(इनपुट-भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article