शहर

Punjab Weather: बसंत पंचमी पर मौसम ने दिया धोखा, पंजाब में जालधंर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, पतंगबाजी में आई बाधा!

पंजाब का मौसम (पंजाब में आज का मौसम कैसा रहेगा) 23 Jan 2026: पंजाब में जालंधर समेत कई जिलों में देर रात से लगातार बारिश हो रही है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल रही हैं। जिसके कारण ठंड भी बढ़ गई है। साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। लेकिन इस मौसम के कारण बसंत पंचमी के त्योहार पर पतंगबाजी में खलल पड़ सकता है।

Image

जालधंर में जारी झमाझम बारिश

Punjab Weather Today: उत्तर भारत में आज बसंत पंचमी के दिन दिल्ली से लेकर कश्मीर तक मौसम का मिजाज बदला हुआ है। एक तरह पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो रही है। वहीं मैदानी इलाकों में तेज हवाओं संग तेज बारिश हो रही है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मौसम में आए इस बदलाव का असर पंजाब में भी देखने को मिल रहा है। जहां कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। जिसके कारण आज बसंत पंचमी के त्योहार पर पतंगबाजी पर भी पानी फिर गया है।

पंजाब में देर रात से हो रही बारिश

पंजाब में पिछले कई दिनों से साफ मौसम बना हुआ है। वहीं बीते दो-तीन दिनों से दिन में तेज धूप भी निकल रही है। जिस कारण कई जगहों पर तापमान में भी बढ़ोत्तरी हुई। साथ ही ठंड में भी कुछ कमी आई। हालांकि अब मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है। पंजाब में जालंधर समेत लगभग सभी जिलों में देर रात से ही लगातार बारिश हो रही है। साथ ही तेज हवाएं भी चल रही हैं। जिसके कारण एक बार फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जिसके कारण ठिठुरन भी महसूस हो रही है।

लगातार बारिश से जलभराव की समस्या

पंजाब के कई जिलों में बसंत पंचमी के त्योहार पर खूब पतंगबाजी होती है। लेकिन इस बार बारिश के कारण शायद ऐसा न हो सके। इस मौसम में पतंगबाजी करना मुश्किल नजर आ रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण निचले हिस्सोें में जलभराव होने की भी संभावना बढ़ गई है। झमाझम बारिश के कारण लोगों को आने-जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा तापमान में आई गिरावट के कारण ठंडक भी बढ़ गई है। पिछले दो-तीन दिन से धूप निकलने का कारण तापमान बढ़कर 16 से 18 डिग्री तक पहुंच गया था। जिसके कारण ठंड से भी राहत मिली थी। लेकिन अब फिर से मौसम के बदलाव के कारण तापमान में गिरावट होने से मौसम में ठंडक बढ़ेगी। इस दौरान तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!