शहर

Punjab Encounter: फिरोजपुर में दुकानदार हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामदगी के दौरान पलटा मामला

पंजाब के फिरोजपुर में एक दुकानदार की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया। हथियार बरामदगी के दौरान एक आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। पुलिसने घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है।

Image

फिरोजपुर में मक्खू हत्याकांड में पुलिस का एनकाउंटर

Punjab Crime News: पंजाब के फिरोजपुर जिले में एक दुकानदार की दिनदहाड़े हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद जब पुलिस उन्हें हथियार बरामदगी के लिए ले गई, तभी आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो गया।

1 मई को दुकानदार को दिनदहाड़े मारी गोली

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने 1 मई को मक्खू कस्बे में दुकानदार गुरचरण सिंह उर्फ काला गाबा की दिनदहाड़े हत्या कर दी थी। गुरचरण जब दुकान पर बैठा हुआ था, तभी हमलावरों ने उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। जिससे उस समय इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। इस वारदात के बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। जिसके बाद तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उन्हें जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने हथियार की लोकेशन के बारे में पुलिस को बताया। जिसके बाद पुलिस आरोपियों को लेकर हथियारों की बरामदगी के लिए सरहिंद नहर, राजस्थान क्षेत्र में पहुंची, जहां देर रात घटना ने अचानक नया मोड़ ले लिया।

हथियार छिपाने की जगह पर हुई मुठभेड़

जानकारी के अनुसार, पुलिस जब आरोपियों से हथियार बरामद कर रही थी, इसी दौरान एक आरोपी विष्णु ठाकुर ने पुलिस को चकमा देकर छिपाए हुए हथियार को निकाल लिया। जिसके बाद आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर फरार होने की कोशिश की। लेकिन पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। जिसमें विष्णु ठाकुर को गोली लगने से वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने तुरंत आरोपी को काबू में लेकर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दूसरा आरोपी पुलिस हिरासत में सुरक्षित बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!