शहर

पंजाब में रोजगार का रचा इतिहास! 4 साल में 61 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि राज्य के इतिहास में पहली बार चार सालों में 61,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली। उन्होंने पिछली सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अपने पुत्र-भतीजों और चहेतों को नौकरियां बांटी, जबिक हमने योग्य एवं होनहार युवाओं को नौकरी दी। सीएम ने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे विशेष आवश्यकता वाले 48,000 बच्चों के लिए पहली बार शिक्षकों का अलग कैडर बनाकर स्पेशल एजूकेटर भर्ती किए गए।

Image

पंजाब सीएम भगवंत मान (फाइल फोटो | PTI)

Photo : PTI

पंजाब में सरकारी नौकरियों को लेकर एक बड़ा रिकॉर्ड सामने आया है। ‘मिशन रोजगार’ के तहत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दावा किया है कि राज्य के इतिहास में पहली बार चार सालों में 61,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। जिनमें 385 स्पेशल एजूकेटर टीचर, 157 प्राइमरी टीचर, 8 प्रिंसिपल और 56 अन्य कर्मचारी शामिल हैं। इन उम्मीदवारों को मेरिट और पारदर्शी प्रक्रिया के जरिए सरकारी नौकरी दी गई है। इसी कड़ी में चंडीगढ़ के टैगौर थिएटर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिक्षा विभाग के 606 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

योग्य युवाओं को मिला मौका - सीएम

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने अप्रैल 2022 से सरकारी नौकरी देने के लिए भर्ती अभियान शुरू किया। जिसके तहत अब तक 61,281 उम्मीदवारों को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि इन भर्तियों को कभी अदालत की चुनौती का सामना नहीं करना पड़ा। सीएम ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले नौकरियां पुत्र-भतीजों और चहेतों में रेवड़ियों की तरह बांटी जाती थीं, जबकि उनकी सरकार ने योग्य और होनहार युवाओं को आगे बढ़ने का मौका दिया है।

स्पेशल एजुकेटर शिक्षकों की भर्ती

मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब के सभी सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 48,000 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए स्पेशल एजूकेटर शिक्षकों का अलग कैडर बनाया गया है। इसके तहत 385 स्पेशल एजूकेटर शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। जिससे इन बच्चों की शिक्षा और कौशल विकास को नई दिशा मिल सकेगी। इन शिक्षकों को संबोधित करते हुए सीएम मान ने कहा कि शिक्षक केवल बच्चों का पढ़ाते ही नहीं, बल्कि समाज और मानवता के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि राज्य के शिक्षकों और प्रिंसिपलों को सिंगापुर, आईआईएम अहमदाबाद और फिनलैंड जैसे संस्थानों में विश्वस्तरीय ट्रैनिंग दिलाई गई है।

पंजाब में शिक्षा क्रांति का असर - हरजोत सिंह बैंस

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि पंजाब में शिक्षा क्रांति का असर साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि साल 2022 में सरकारी स्कूलों के 28 लाख बच्चों में से चार लाख बच्चे जमीन पर बैठकर पढ़ते थे। लेकिन आज कोई भी सरकारी स्कूल ऐसा नहीं है जहां बच्चे जमीन पर बैठकर पढ़ाई करते हों। शिक्षा मंत्री ने इस दौरान बच्चों के लिए मुफ्त यूनिफॉर्म, लड़कियों के लिए बस सेवा और स्कूलों की सुरक्षा के लिए पूर्व सैनिकों की नियुक्ति जैसे कदमों का जिक्र भी किया। इस मौके पर नव-नियुक्त युवाओं ने मुख्यमंत्री का आभार जताया और कहा कि मेरिट के आधार पर नौकरी मिलना उनका सपना साकार होने जैसा है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'मैं लज्जित हूं...', पूर्व OSD पर ED कार्रवाई के बाद भावुक हुए हरीश रावत, कांग्रेस के सभी पदों से की इस्तीफे की पेशकश

'मैं लज्जित हूं...', पूर्व OSD पर ED कार्रवाई के बाद भावुक हुए हरीश रावत, कांग्रेस के सभी पदों से की इस्तीफे की पेशकश

BRICS Summit के बीच दिल्ली में बदला ट्रैफिक का पूरा प्लान, कई सड़कों पर रहेगी पाबंदी; यात्रियों को सलाह- मेट्रो का करें इस्तेमाल

BRICS Summit के बीच दिल्ली में बदला ट्रैफिक का पूरा प्लान, कई सड़कों पर रहेगी पाबंदी; यात्रियों को सलाह- मेट्रो का करें इस्तेमाल

Etawah News: मासूम से दरिंदगी के बाद दो दिन तक पुलिस को चकमा देता रहा आरोपी, फिर मुठभेड़ हुआ घायल; तमंचा-कारतूस बरामद

Etawah News: मासूम से दरिंदगी के बाद दो दिन तक पुलिस को चकमा देता रहा आरोपी, फिर मुठभेड़ हुआ घायल; तमंचा-कारतूस बरामद

Aaj Ka Mausam: मानसून फिर दिखाएगा अपना असर, दिल्ली से यूपी-बिहार और राजस्थान तक बदलेगा मौसम का मिजाज; कई राज्यों में बारिश के साथ गरज-चमक का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मानसून फिर दिखाएगा अपना असर, दिल्ली से यूपी-बिहार और राजस्थान तक बदलेगा मौसम का मिजाज; कई राज्यों में बारिश के साथ गरज-चमक का अलर्ट

'गत्ते' के सहारे बिहार का स्वास्थ्य! जहानाबाद में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही पर तेजस्वी का तंज, बोले- 'आईसीयू में है विभाग '

'गत्ते' के सहारे बिहार का स्वास्थ्य! जहानाबाद में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही पर तेजस्वी का तंज, बोले- 'आईसीयू में है विभाग '