शहर

पंजाब और हरियाणा का मौसम (14 Jan 2026) Punjab and Haryana Weather Today: आज भी कड़ाके की ठंड जारी, कल से पारा करेगा ऊपर का रुख

पंजाब और हरियाणा का मौसम (Punjab and Haryana में आज का मौसम कैसा रहेगा) 14 Jan 2026: पंजाब और हरियाणा में आज मकर सक्रांति के दिन भी प्रचंड ठंड और घने कोहरे से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। आज दोनों राज्यों के कई हिस्सों में घने कोहरे के साथ ही शीतलहर का प्रकोप देखने को मिलेगा।

Image

पंजाब और हरियाणा में आज का मौसम कैसे रहेगा?

पंजाब और हरियाणा में आज का मौसम (14 Jan 2026): आज मकर सक्रांति/उत्तरायण का पर्व मनाया जा रहा है। माना जाता है कि आज के बाद धीरे-धीरे मौसम बदलने लगता है और गर्मी की तरफ बढ़ने लगते हैं। आज के दिन पवित्र नदियों में स्नान का काफी महत्व है। लेकिन उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में फिलहाल शीतलहर और कोहरे के डबल अटैक के राहत मिलने के आसार नहीं हैं। ठंड का प्रकोप फिलहाल कम होता नहीं दिख रहा है और आगामी दिनों में बारिश के आसार भी दिख रहे हैं, जिससे ठिठुरन और बढ़ सकती है। चलिए जानते हैं पंजाब और हरियाणा में आज मौसम, तापमान और कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने क्या भविष्यवाणी की है।

शहर का नामन्यूनतम तापमान (°C)
अमृतसर4
लुधियाना2.6
पटियाला3
बठिंडा1.6
चंडीगढ़2.8

पंजाब और हरियाणा में आज का मौसम

पंजाब और हरियाणा दोनों ही राज्यों में आज यानी बुधवार 14 जनवरी को भी शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर के साथ ही घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा के साथ ही केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में भी आज गंभीर शीतलहर की चेतावनी दी है। ऐसे में सलाह दी जाती है कि सुबह-तड़के और देर शाम जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें और निकलना जरूरी हो तो गर्म कपड़े पहनकर ही निकलें। घर में भी अलाव आदि की व्यवस्था करके रखें और गर्म कॉफी, शूप आदि का सेवन करते रहें।

पंजाब और हरियाणा में कल का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब और हरियाणा में कल यानी गुरुवार 15 जनवरी को सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। यही नहीं मौसम विभाग ने कल पंजाब और हरियाणा के साथ ही चंडीगढ़ के भी कुछ हिस्सों में गंभीर शीतलहर की चेतावनी दी है।

haryana-punjab 14th Jan

आज हरियाणा-पंजाब के इन इलाकों में रेड अलर्ट

तापमान में बड़ा बदलाव नहीं

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी भारत (जिसमें पंजाब और हरियाणा भी शामिल हैं) में अगले 36 घंटों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है। हालांकि, जबकि इसके बाद यानी गुरुवार 15 जनवरी के बाद तापमान में धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी की संभावना है।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

पंजाब और हरियाणा दोनों ही राज्यों में अगले 1-2 दिन तक कोल्ड वेव से गंभीर कोल्ड वेव की स्थिति जारी रहने की संभावना है। हालांकि, इसके बाद ठंड धीरे-धीरे कम होने लगेगी। 16 जनवरी को भी दोनों राज्यों के कुछ इलाकों में घना कोहरा बना रह सकता है। इसके अलावा 18-19 जनवरी को पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में बारिश की संभावना जतायी गई है। 20 जनवरी तक कुछ सीमित इलाकों में घना कोहरा रह सकता है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!