शहर

पुणे में डॉक्टर के साथ 12 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, शेयर ट्रेडिंग के नाम पर मिला धोखा

पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर से ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग स्कैम में करीब 12 करोड़ रुपये ठग लिए गए। ठगों ने ऐप पर नकली मुनाफा दिखाकर डॉक्टर का भरोसा जीता और उनसे बड़ी रकम ऐंठ ली।

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : iStock

Pune Stock Scam: पुणे में एक 75 वर्षीय डॉक्टर ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग स्कैम का शिकार हो गए। जिसमें ठगों ने उनसे करीब 12.31 करोड़ रुपये ऐंठ लिए। पुलिस के अनुसार, फर्जी व्हाट्सएप ग्रुप और नकली ट्रेडिंग ऐप के जरिए बुजुर्ग को निवेश के लिए उकसाया गया। आरोपियों ने ऐप पर नकली मुनाफा दिखाकर उनका भरोसा जीता। जब डॉक्टर ने पैसे निकालने की कोशिश की, तो उन्हें धमकी मिली, जिसके बाद ठगी का खुलासा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

व्हाट्सएप ग्रुप से रचा गया बड़ा स्कैम (Online Fraud)

पुलिस ने बताया कि जनवरी के अंतिम सप्ताह में पीड़ित को एक अज्ञात नंबर से मैसेज मिला, जिसमें कुछ शेयरों की सूची और एक लिंक दिया गया था। लिंक पर क्लिक करते ही पीड़ित एक ’व्हाट्सऐप ग्रुप’ में जुड़ गए। जहां ग्रुप के ’एडमिन’ ने खुद को एक वैश्विक वित्तीय प्रबंधन कंपनी का वरिष्ठ अधिकारी बताया। इनमें से एक ने खुद को शेयर बाजार संबंधी लेखक भी बताया। जांच अधिकारियों के अनुसार, ’ग्रुप’ का उपयोग निवेश से होने वाले मुनाफे संबंधित मैसेज की मदद से विश्वनीयता बनाने के लिए किया जा रहा था। इस ’व्हाट्सऐप ग्रुप’ के सदस्यों को गिरोह का हिस्सा माना जा रहा है।

फर्जी ऐप ने डॉक्टर को बनाया शिकार

पुलिस ने कहा, ’’शेयर बाजार निवेश में रुचि दिखाने पर डॉक्टर को एक फर्जी ’ट्रेडिंग ऐप’ से जोड़ा गया और डॉक्टर से उनके व्यक्तिगत एवं वित्तीय विवरण साझा करने को कहा गया। इसके अलावा उनसे कई बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करने को कहा गया।’’ पुलिस ने बताया कि सात मार्च से 18 मार्च के बीच पीड़ित ने कुल 12.31 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद जब उन्होंने और निवेश करने में हिचकिचाहट दिखाई, तो आरोपियों ने कथित तौर पर उनकी संपत्ति जब्त करने की धमकी दी।

शिकायत के अनुसार, बाद में उक्त मंच पर 54 करोड़ रुपये का मुनाफे दिखने पर जब पीड़ित ने पैसे निकालने की कोशिश की तो उन्हें फिर से धमकाया गया, जिसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article