शहर

Moradabad Encounter: मुरादाबाद पुलिस ने तोड़ा गोतस्करों का नेटवर्क, गिरोह के 6 सदस्य अरेस्ट

मुरादाबाद में पुलिस और गो-तस्करों के बीच दो अलग-अलग जगह मुठभेड़ हुई। जिसमें कुल छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जनमें से 4 बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गए। यह गिरोह हाल ही में गौहत्या मामले में भी शामिल बताया जा रहा है।

Image

मुरादाबाद में गो-तस्करों से पुलिस की मुठभेड़

Photo : Times Now Digital

Moradabad Police Encounter: मुरादाबाद में पुलिस ने गो-तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से चार गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि दो अलग-अलग जगहों पर मुठभेड़ की घटना हुई। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक बिना नंबर प्लेट की बाइक, खोखा व जिंदा कारतूस, तमंचा और प्रतिबंधित मास बरामद किया है।

गौहत्या केस से जुड़े थे आरोपी

जानकारी के अनुसार मंगलवार को पुलिस को गांव ततारपुर में एक किसान के खेत में प्रतिबंधित गौवंश के अवशेष मिलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। साथ ही आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें भी बनाईं। पुलिस ने बताया कि उन्हें आरोपियों के डिलारी क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना मिली। जिसके आधार पर पुलिस ने डिलारी ढकिया मार्ग पर चेकिंग शुरू की।

दो जगह एनकाउंटर, 4 बदमाशों को लगी गोली

पुलिस को तभी संदिग्ध नजर आए और उन्हें रोकने की कोशिश की गई। लेकिन आरोपियों ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें दो आरोपी घायल हो गए और तीसरा कॉम्बिंग के दौरान पकड़ा गया। इस दौरान तीन अन्य बदमाश मौके से फरार हो गए और थाना भोजपुर क्षेत्र की ओर चले गए।

पुलिस ने फरार आरोपियों का पीछा किया और भोजपुर इलाके में दूसरी मुठभेड़ हुई। इस दौरान दो और बदमाशों के पैर में गोली लग गई और एक आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। इस तरह कुल 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चारों घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है और पूरे गिरोह के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article