पुणे

गोवा में पैराग्लाइडिंग के दौरान दर्दनाक हादसा, रस्सी टूटने से चट्टान से हुई टक्कर, पुणे की युवती और ऑपरेटर की मौत

Goa Paragliding Accident: गोवा में पैराग्लाइडिंग के दौरान रस्सी टूटने से महिला पर्यटक और पैराग्लाइडर ऑपरेटर की मौत हो गई। मृतक युवती पुणे और ऑपरेटर नेपाल के रहने वाले थे। पुलिस ने पैराग्लाइडिंग कंपनी के मालिक पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।

Image

सांकेतिक फोटो

Goa Paragliding Accident: गोवा में पैराग्लाइडिंग के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें एक युवती और पैराग्लाइडर ऑपरेटर की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में पैराग्लाइडिंग कंपनी के मालिक पर कथित गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मृतक की पहचान पुणे निवासी 27 वर्षीय शिवानी दाबले और ऑपरेटर 26 वर्षीय सुमन नेपाली के रूप में हुई है।

पैराग्लाइडर की टूटी रस्सी

पुलिस के अनुसार यह घटना शाम साढ़े चार से पांच बजे के बीच हुई। 27 वर्षीय शिवानी दाबले अपने एक दोस्त के साथ गोवा घूमने के लिए आई थी। शनिवार को महिला पर्यटक ने पैराग्लाइडर ऑपरेटर के साथ केरी पठार से उड़ान भरी। वह कम ऊंचाई पर उड़ रहा था। इसी दौरान पैराग्लाइडर की एक रस्सी टूट गई। जिससे दोनों अलग-अलग चट्टानों से टकरा गए और उनके हाथ-पैर टूट गए।

मांड्रेम थाने में दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद फौरन एंबुलेंस को बुलाकर दोनों को गोवा मेडिकल कॉलेज (JMC) भेजा गया। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। रविवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक (SP) टीकम सिंह वर्मा ने बताया कि मांड्रेम पुलिस स्टेशन में कंपनी के मालिक के खिलाफ धारा 105 बीएनएस में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसपी ने कहा कि उन्होंने पैसे कमाने के लिए जानबूझकर बिना वैध लाइसेंस के अपने ऑपरेटर को पर्यटक के साथ पैराग्लाइडिंग की अनुमति दी। जिसके परिणामस्वरूप दोनों की मौत हो गई।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article