पुणे

Pune News: अकाउंटिंग अकादमी की इमारत में लगी भीषण आग, चौकीदार की मौत; 40 छात्राओं का हुआ रेस्क्यू

महाराष्ट्र के पुणे में गुरुवार को एक पांच मंजिला इमारत में आग लगने से एक चौकीदार की झुलस कर मौत हो गई, जबकि, 40 ज्यादा अंदर फंसी छात्राओं को किसी तरह सुरक्षित निकाला गया।

Image

पुणे में आग से चौकीदार की मौत

Photo : ANI

पुणे: शहर के शनिपार इलाके में गुरुवार देर रात पांच मंजिला इमारत में आग लगने से एक चौकीदार की मौत हो गई, वहीं इमारत में संचालित एक छात्रावास से 40 से अधिक छात्राओं को सुरक्षित निकाल लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुणे नगर निगम के मुख्य दमकल अधिकारी देवेंद्र पोटफोडे ने बताया कि यह घटना देर रात करीब 1.30 बजे हुई। उन्होंने बताया कि इमारत की दूसरी मंजिल पर छात्रावास में 42 छात्राएं रहती हैं। आग लगने के बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

अकाउंटिंग अकादमी में हुआ हादसा

पोटफोडे ने बताया कि दमकल विभाग को पांच मंजिला इमारत में आग लगने की सूचना मिली। हमारे दल के मौके पर पहुंचने पर पता चला कि आग भूतल पर स्थित एक ‘अकाउंटिंग अकादमी’ में लगी थी। उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने छात्रावास में मौजूद छात्राओं को बाहर निकाल लिया था, वहीं भूतल में आग बुझाने के क्रम में एक व्यक्ति मृत पाया गया। माना जा रहा है कि आग में जलने से उसकी मौत हुई।

पुलिस उपायुक्त (जोन-1) संदीप सिंह गिल ने बताया कि यह व्यक्ति चौकीदार था और घटना के वक्त एक कमरे में था। उन्होंने बताया कि ससून जनरल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

(इनपुट - भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article