पुणे

Pune News: शुरू हुआ स्वारगेट अंडरपास का काम, एक महीने तक ऑफिस और घर जाते वक्त होना पड़ेगा भरी जाम से दो-चार

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 16, 2022, 01:41 PM IST

Pune News: स्वारगेट ग्रेड सेपरेटर अंडरपास से जाने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। इस रास्ते पर जाने वाले यात्रियों को जाम की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि पुणे नगर निगम (पीएमसी) ने अंडरपास की टूटी हुई सड़क की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। जिसके चलते एक महीने तक जाम की परेशानी बनी रहेगी।

Image

स्वारगेट ग्रेड सेपरेटर अंडरपास पर होगा जाम

KEY HIGHLIGHTS
  • स्वारगेट ग्रेड सेपरेटर अंडरपास पर एक महीने तक रहेगा जाम
  • पीएमसी ने अंडरपास की मरम्मत का शुरू किया काम
  • पानी की रिसाव की समस्या होगी दूर

Pune News: स्वारगेट ग्रेड सेपरेटर का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों को आने वाले एक महीने के लिए जाम की समस्या से दो-चार होना पड़ सकता है, क्योंकि पुणे नगर निगम (पीएमसी) ने अंडरपास की टूटी हुई सड़क का काम शुरू कर दिया है। यह सड़क अक्सर बाढ़ जैसे हालात के कारण टूट जाती है। पीएमसी के अनुसार, इस अंडरपास की मरम्मत में लगभग एक महीने का समय लगेगा। ऐसे में सिविक बॉडी की ओर से आम यात्रियों को सलाह दी गई है कि, स्वारगेट अंडरपास का इस्तेमाल करने वाले लोग घरों या ऑफिस से थोड़ा जल्दी निकालने की कोशिश करें।

इसके अलावा सिविक बॉडी के अनुसार, पिछले कुछ महीनों से ग्रेड सेपरेटर का इस्तेमाल कर दोपहिया वाहनों वाले यात्रियों को आने-जाने में काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है, क्योंकि अंडरपास का रोड हमेशा मैला और फिसलन भरा होता है, जिसमें कैरिज वे पर पानी का लगातार रिसाव होता रहता है।

दो साल पहले हुई थी मरम्मत

गौरतलब है कि, स्वारगेट ग्रेड सेपरेटर अंडरपास जब से बना तब से लोगों की शिकायत रही है कि, इससे रास्ता छोटा तो हो गया है लेकिन फिसलन के कारण इस रोड पर रफ्तार काफी धीमी हो गई है। हालांकि इस अंडरपास का निर्माण और रखरखाव एमएसआरडीसी की ओर से किया गया था और उन्होंने दो साल पहले इसकी मरम्मत की थी, लेकिन पानी के रिसाव की समस्या अभी भी बनी हुई है। विशेष परियोजना विभाग ने यह पता लगाने का जिम्मा उठाया है कि, वास्तव में पानी कहां रिसता है। बताया जा रहा है कि, पीएमसी सड़क का डामर हटाकर सड़क को पक्का करने की योजना बना रहा है।

इस वजह से जमा हो रहा सड़क पर पानी

पीएमसी रिसाव का पता लगाने के लिए आसपास के इलाकों की भी जांच कर रही है। पीएमसी का अनुमान है कि, आस-पास की पानी की लाइनों में दरारें आ गई हैं या फिर भूमिगत पानी की लाइनें किसी तरह टूट गई हैं, जिसके रिसाव के कारण अंडरपास पर पानी जमा हो जाता है। इस पूरी प्रक्रिया को ठीक करने में लगभग एक महीने का समय लगेगा, जिसके चलते इसकी मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। हालांकि यात्रियों के लिए अंडरपास का आधा हिस्सा ही आने-जाने के लिए खोला जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article