पुणे

Pune News: अब पुणे से मुंबई तक चलेंगे इलेक्ट्रिक बसें, एमएसआरटीसी शुरू करेगा सेवाएं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 3, 2023, 02:01 PM IST

Pune News: महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) पुणे डिवीजन ने पुणे से प्रस्थान करने वाले अपने 'शिवई' इलेक्ट्रिक बस मार्गों का विस्तार करने का फैसला किया है। अगले सप्ताह के भीतर इन्हें ठाणे, दादर, औरंगाबाद और कोल्हापुर तक विस्तारित किया जाएगा। फिलहाल यह इलेक्ट्रिक बसें केवल पुणे से अहमदनगर चलती हैं।

Image

'शिवई' इलेक्ट्रिक बस मार्गों का विस्तार (फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • 'शिवई' इलेक्ट्रिक बस मार्गों का होगा विस्तार
  • महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम करेगा विस्तार
  • ठाणे, दादर, औरंगाबाद और कोल्हापुर तक विस्तारित

Pune News: पुणे से मुंबई सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। इस रूट पर परिवहन सुविधा दुरुस्त करने के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने का फैसला किया गया है। अभी तक इस रूट पर इलेक्ट्रिक बसों का विस्तार नहीं किया गया था। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) पुणे डिवीजन ने पुणे से प्रस्थान करने वाले अपने 'शिवई' इलेक्ट्रिक बस मार्गों का विस्तार करने का फैसला किया है। फिलहाल यह इलेक्ट्रिक बसें केवल पुणे से अहमदनगर तक चलती हैं, लेकिन अगले सप्ताह के भीतर इन्हें ठाणे, दादर, औरंगाबाद और कोल्हापुर विस्तारित किया जाएगा।

एमएसआरटीसी पुणे में 50 से अधिक इलेक्ट्रिक बसों को अपने बेड़े में जोड़ेगा। इसके अलावा पूरे राज्य में भी बसों को वितरित किया जाएगा। एमएसआरटीसी ने जानकारी देते हुए बताया है कि, पुणे डिवीजन में कई एसटी बसें 15 साल की उम्र सीमा पार कर चुकी हैं। ऐसे में उन बसों का इस्तेमाल बंद किया जा रहा है।

इन रूट पर किया गया इलेक्ट्रिक बसों का विस्तार

समय सीमा पार कर चुकी इन पुरानी बसों के बदले इलेक्ट्रिक बसों को शुरू करने का फैसला किया गया है। एमएसआरटीसी के अनुसार, शिवई बसें वर्तमान में केवल पुणे-अहमदनगर मार्ग पर चल रही हैं और यात्रियों की ओर से बसों को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। ऐसे में अब यात्रियों की मांग और मुख्यालय की ओर से किए गए एक फैसले के आधार पर एमएसआरटीसी ने पुणे से ठाणे, पुणे से बोरीवली, पुणे से दादर, पुणे से नासिक, पुणे से औरंगाबाद, और पुणे से कोल्हापुर सहित अन्य मार्गों पर भी इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

एमएसआरटीसी सभी योजनाओं पर काम कर रहा है

इस बारे में एमएसआरटीसी पुणे के संभागीय नियंत्रक रमाकांत गायकवाड़ ने जानकारी देते हुए बताया है कि, अतिरिक्त मार्गों पर इलेक्ट्रिक बसों को लॉन्च करने की एमएसआरटीसी सभी योजनाओं पर काफी समय से काम कर रहा है। एक बार जब बसें पुणे मंडल में आ जाएंगी और एमएसआरटीसी के बेड़े में शामिल हो जाएंगी, तो यात्रियों को सेवा का लाभ मिलेगा। कुल मिलाकर, इलेक्ट्रिक बस सेवा के लिए सकारात्मक प्रतिक्रिया है क्योंकि यह बसें सुचारू रूप से चलती हैं और यात्रियों को बेहतर आधुनिक सुविधाएं भी मिलती हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें