पुणे

Pune Crime News: पहले बेटे को फेंका बिल्डिंग से फिर खुद 12वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, जांच में जुटी पुलिस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 28, 2023, 03:08 PM IST

Pune Crime News: पुणे की एक घटना ने सभी हो हैरान कर दिया है। एक पिता ने अपने बेटे को 12वां मंजलि से धक्का दे दिया और फिर खुद भी कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना गुरुवार को शाम 8.30 बजे के आसपास पुणे के वाकाड में एक पॉश हाउसिंग सोसाइटी में हुई। मृतक शख्स की उम्र 44 साल और बेटे की उम्र 14 साल।

Image

बाप ने बेटे की ली जान फिर की खुदकुशी

KEY HIGHLIGHTS
  • एक बाप ने अपने बेटे को 12वां मंजलि से धक्का दिया
  • बेटे को धक्का देने के बाद खुद भी लगाई छंलाग
  • वाकाड में एक पॉश हाउसिंग सोसाइटी की घटना

Pune Crime News: पुणे में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने पहले अपने बेटे को बिल्डिंग से धक्का देकर हत्या कर दी, फिर खुद भी कूदकर आत्महत्या कर ली। पुणे की इस घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है। यह घटना गुरुवार देर शाम 8.30 बजे के आसपास पुणे के वाकाड के एक पॉश हाउसिंग सोसाइटी में हुई है। पुलिस ने बताया है कि मृतक पिता ने बेटे को 12वां मंजिल से धक्का दिया था और फिर वहीं से उसने खुद भी छलांग लगा दी थी।

मृतक शख्स की उम्र 44 साल थी जबकि उसका बेटा महज 14 साल का था। पुलिस के मुताबिक वह दोनों मानसिक रूप से बीमार थे और पिता ने हताशा और मानसिक बीमारी के चलते यह कदम उठाया है। लड़के और उसके पिता की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था।

सीसीटीवी फुटेज इकट्ठा करने में जुटी पुलिस

मृतक अपने पीछे पत्नी और एक छोटा बेटा छोड़ गया है। इस मामले की जांच कर रहे पुलिस निरीक्षक सत्यवान माने ने जानकारी देते हुए बताया है कि दोनों का मनोरोग का इलाज चल रहा था। यह घटना बिल्डिंग के 12वीं मंजिल की है, लेकिन अभी तक कोई चश्मदीद नहीं मिला है। हालांकि इस मामले में और जानकारी जुटाई जा रही है। बिल्डिंग के आसपास मौजूद सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों से सबूत जोड़े जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि बिल्डिंग में रह रहे लोगों ने तेजी से जमीन पर कुछ गिरने की आवाज सुनी और देखे तो बाप-बेटे का शव जमीन पर था।

मृतक अपनी नौकरी गंवा चुका था

घटना का पता चलने के बाद बिल्डिंग के लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया है कि अपनी मानसिक बीमारी के चलते मृतक अपनी नौकरी तक गंवा चुका था। जिसके चलते वह और भी ज्यादा परेशान हो गया था। इस घटना के बाद पुलिस मृतक की पत्नी और उसके रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रही है। इतना ही नहीं बिल्डिंग के कुछ लोगों का भी बयान लिया गया है। फिलहाल पुलिस ने दुर्घटनावश हुई मौत का मामला दर्ज किया और हर तरीके से जांच कर रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!