पुणे

Pune Crime News: लैंड डेवलपर ने पत्नी पर चलाई गोली, बीच में आ गई 8 साल की बेटी हुई घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 26, 2022, 10:49 PM IST

Pune Crime News: एक लैंड डेवलपर को अपनी 8 साल की बेटी पर गोली से हमला करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी घर में अपनी पत्नी से झगड़ा कर रहा था, गुस्से में आकर उसने अपनी पत्नी को गोली मारनी चाही, लेकिन गोली पत्नी को न लग कर बेटी को लग गई। बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है।

Image

लैंड डेवलपर ने पत्नी पर चलाई गोली।

Pune Crime News : पुणे के एक लैंड डेवलपर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डेवलपर पर आरोप है कि, उसने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से पत्नी पर हमला किया, जिसकी गोली उसकी 8 साल की बेटी को जाकर लग गई। अस्पताल में भर्ती मासूम की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना पुणे के नरहे इलाके की है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि, आरोपी शख्स और उसकी पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते हैं, जिसके चलते गुस्से में आकर उसने अपनी पत्नी को गोली मारनी चाही।

आरोपी की पहचान पांडुरंग तुकाराम उभे (38) के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया है कि, गोली लगने से लड़की के कंधे की हड्डी (बाएं छाती) के नीचे गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद उसकी मां ने शोर मचाया और उसे अस्पताल ले गई।

पति-पत्नी के बीच हो रहा था घरेलू झगड़ा

इसके बाद आरोपी की पत्नी ने सिंहगढ़ रोड पुलिस स्टेशन में उभे के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया। सिंहगढ़ रोड पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक शैलेश शंखे ने कहा है कि, आरोपी उभे की पत्नी मनीष की उभे और उसकी मां के बीच शुक्रवार की रात करीब 8 बजे घरेलू मुद्दों पर अपने घर में एक-दूसरे के साथ तीखी बहस हो रही थी। इस दौरान उभे ने गुस्से में मनीषा से कहा कि, उसे अपने परिवार के लिए घर के बाहर लोगों की गंभीर प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ता है। यह उसके लिए शर्मनाक होता है।

गुस्सा में चला दी गोली

उभे ने अपने बेटे, बेटी, पत्नी और अपनी मां के सामने यह भी दावा किया कि उसे अन्य लोगों ने पीटा है और ऐसे में उसके परिवार के लोगों को भी मर जाना चाहिए। पुलिस ने आगे बताया है कि, उभे ने गुस्से में अपने ट्राउजर से लाइसेंसी रिवाल्वर निकाली और अपनी पत्नी की ओर तान दी। इस समय बेटी ने हस्तक्षेप किया और आरोपी पिता से अनुरोध किया कि वह ऐसा न करे, लेकिन उभे ने ट्रिगर खींच लिया और गोली बेटी को जाकर लग गई। शनिवार की तड़के बेटी की सर्जरी हुई। उसे 24 घंटे निगरानी में रखा जाएगा। फिलहाल आरोपी उभे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article