पुणे

Pune News:बीमा पॉलिसी के नाम पर महिला हुई साइबर फ्रॉड का शिकार,गवाएं 2.5 लाख

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 11, 2022, 01:51 PM IST

Pune Crime News: पुणे में एक महिला के साथ 2.5 लाख रुपये की ठगी हुई है। शातिर साइबर ठग ने महिला को फोन कर जीवन बीमा पॉलिसी का ऑफर दिया। इसके बाद उसने पॉलिसी के फायदे गिनवा कर 2.5 लाख रुपये की ठगी की। घटना पुणे के सहकारनगर की है।

Image

महिला के साथ 2.5 लाख रुपये की ठगी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला के साथ 2.5 लाख रुपये की ठगी
  • साइबर ठग ने जीवन बीमा पॉलिसी का दिया ऑफर
  • पॉलिसी के फायदे गिनवा कर 2.5 लाख रुपये की ठगी की

Pune Crime News: साइबर फ्रॉड के मामले हर दिन बढ़ते जा रहे हैं। शातिर चोर मासूम लोगों को नए-नए हथकंडे अपनाकर उनके बैंक अकाउंट से पैसे उड़ा देते हैं। बीते कुछ वक्त से ऑनलाइन लोन देने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला पुणे में देखने को मिला है, जहां एक महिला के साथ 2.5 लाख रुपये की ठगी की है। साइबर जालसाज ने महिला के साथ इस साल सितंबर से नवंबर के बीच लोन देने का लालच देकर ठगी की है।

घटना पुणे के सहकारनगर की है। ठगी का पता चलने के बाद पीड़ित महिला ने शुक्रवार को दत्तावडी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि, जालसाजों में से एक ने महिला को फोन किया और खुद को एक निजी बीमा कंपनी का अधिकारी बताया।

जीवन बीमा पॉलिसी का दिया ऑफर

पुलिस के मुताबिक, जालसाज ने पीड़ित महिला को 50 लाख रुपये की जीवन बीमा पॉलिसी देने का ऑफर किया और उसे फंसाने के कई फायदे गिनवाए। आरोपी ने उसे बताया कि, जीवन बीमा पॉलिसी के जरिए उसे 50 लाख रुपये का ब्याज मुक्त लोन भी मिल सकता है, जिसके बाद महिला को झांसे में लेने के बाद उसने ठगी की। मामले पर एक पुलिस अधिकारी ने कहा है कि, महिला ने अपने पति के साथ पॉलिसी के फायदों के बारे में चर्चा की और उन्होंने पॉलिसी खरीदने का फैसला किया। जब जालसाज ने महिला को फिर से फोन किया तो उसने पॉलिसी खरीदने की इच्छा जताई।

इस तरह हुआ ठगी का खुलासा

इसके बाद जालसाज ने महिला को एक भुगतान लिंक भेजा और उसने उसके माध्यम से 2.50 लाख रुपये महिला के बैंक खाते से ट्रांसफर कर लिए। जालसाज ने महिला को फिर आश्वासन दिया कि, वह 10 से 15 दिनों के भीतर पॉलिसी दस्तावेजों को प्रोसेस कर देगा। पीड़िता की शिकायत के अनुसार, जब उसे निर्धारित समय के भीतर पॉलिसी दस्तावेज नहीं मिले, तो उसने जालसाज को फोन किया, जिसने बदले में उससे और पैसे की मांग की। जालसाज ने पहले के भुगतान की रसीद भी नहीं दी थी। पीड़ित को शक हुआ और उसने कंपनी के अधिकारियों के साथ संपर्क नंबरों और खातों की वैधता की जांच की, तभी पता चला कि उसके साथ धोखा हुआ है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'