पुणे

Pune Crime News: शख्स ने पत्नी की हत्या के बाद जंगल में दबाया शव, ऐसे आए पुलिस की गिरफ्त में

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 04:02 PM IST

Pune Crime News: एक महिला की हत्या के आरोप में पुणे पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मृत महिला पकड़े गए आरोपियों में से एक की पत्नी थी। उसने अपने पिता और दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पति को अपनी पत्नी पर धोखा देने का शक था।

Image

पत्नी की हत्या कर शव को दबाया जंगल में (प्रतीकात्मक फोटो)

Pune Crime News: पुणे पुलिस ने 35 साल के एक कैटरर को अपनी पत्नी की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। इस घटना में आरोपी कैटरर का साथ उसके पिता और दो दोस्तों ने भी दिया था। पुलिस ने इन सभी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान कैटरर गोरक्ष बबन (35), उनके पिता बबन शिवलिंग (62) और उसके दो दोस्तों रोशन गजानन (22) और एस मुंडे (21) के तौर पर हुई है। इन सभी ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

पुलिस ने बताया है कि, आरोपी गोरक्ष ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसके शव को अलंदी के जंगल में दफना दिया था, लेकिन पकड़े जाने के डर से उसने दो दिन बाद पत्नी के शव को जमीन से खोदकर निकाला और जला दिया था, ताकि पुलिस उसे पकड़ न सके। मृत महिला का नाम आशा (30) था।

पत्नी की हत्या के बाद पुलिस पर दर्ज करवाई फर्जी रिपोर्ट

पुलिस ने बताया है कि गोरक्ष ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर 29 सितंबर को दोपहर 2 बजे और आशा के शव को अलंदी के जंगल में दफनाया था। मामले पर चाकन पुलिस थाने के इंस्पेक्टर अनिल देवडे ने कहा है कि, इसके बाद आरोपी 1 अक्टूबर को रात करीब 10:30 बजे फिर से जंगल में गए और शव को आग लगा दी। देवडे ने कहा है कि, गोरक्ष को अपनी पत्नी पर धोखा देने का शक था और इस वजह से उसने चाकन के एमआईडीसी इलाके के मेडनकरवाड़ी गांव में अपने घर में उसकी हत्या कर दी। शुरुआत में आरोपी गोरक्ष ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आशा 28 सितंबर को रात 11 बजे से लापता है, लेकिन उसके दावों पर पुलिस को शक हुआ था।

इस तरह हुआ घटना का खुलासा

फिर पुलिस ने उससे पूछताछ की। इस दौरान एक कांस्टेबल ने गोरक्ष से कहा कि, भले ही उसने अपनी पत्नी को कहीं भी दफनाया हो, पुलिस उसे ढूंढ लेगी। कांस्टेबल की इस चेतावनी के गोरक्ष डर गया और उसने अपने साथियों ने साथ मिलकर शव खोदकर बाहर निकाला और जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की, लेकिन बारिश होने के कारण महिला का शव पूरी तरह से जला नहीं पाया था। इसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को अधजले शव की जानकारी दी। पुलिस ने आशा को मारने के लिए इस्तेमाल की गई रस्सी के अलावा पेट्रोल की बोतल भी मौके से बरामद की। जिसके बाद पुलिस ने गोरक्ष, उसके पिता और दोस्तों को गिरफ्तार कर पूछताछ की। फिर उन्होंने अपनी जुर्म कबूल कर लिया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article