पुणे

पुणे में पुरानी दुश्मनी में गई जान, 5 लोगों ने ऑटो रिक्शा ड्राइवर की हत्या की

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 05:42 PM IST

Pune Crime News: पुणे में एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर की हत्या का मामला सामने आया है। पांच लोगों ने 19 साल के ऑटो रिक्शा ड्राइवर की धारदार हथियार के हत्या कर दी है। घटना पुणे के चाकन-रोहकल रोड की है। मृतक साल 2021 से चाकन हत्या मामले में एक संदिग्ध था।

Image

पुणे में बेरहमी से हत्या

KEY HIGHLIGHTS
  • पुणे में एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर की हत्या का मामला आया समाने
  • घटना पुणे के चाकन-रोहकल रोड की है
  • मृतक साल 2021 से चाकन हत्या मामले में एक संदिग्ध था

Pune Crime News: कुछ लोगों की जिंदगी में छोटे-छोटे विवाद कभी-कभी बड़ा रूप ले लेते हैं। दूसरे के साथ हुए कई विवाद आपसी दुश्मनी में भी बदल जाते हैं, जिसमें लोग अपनी जान तक गंवा देते हैं। पुणे में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक गैंग ने अपनी पुरानी दुश्मनी को पूरा करने के लिए 19 साल के एक शख्स की हत्या कर दी है। घटना पुणे के चाकन-रोहकल रोड की है। मामले की मंगलवार को पुलिस ने जानकारी दी है।पुलिस ने बताया है कि, पुरानी दुश्मनी के चलते 5 लोगों के एक गैंग ने 19 साल के एक शख्स को मौत के घाट उतार दिया है। मृतक की पहचान यूसुफ के तौर हुई है, जो एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर था। यूसुफ की 5 आरोपियों में से एक के साथ पुरानी दुश्मनी थी।

इस तरह दिया घटना को अंजाम

मामले पर पिंपरी चिंचवाड़ के एक पुलिस अधिकारी ने कहा है कि, चाकन का रहने वाला यूसुफ एक व्यक्ति के साथ रोहकल की ओर अपना ऑटो रिक्शा लेकर जा रहा था। जब वाहन रोहकल के पास राम-लक्ष्मण जूरी इलाके की ओर आ रहा था, तो यात्री ने यूसुफ पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसके तुरंत बाद एक कार तेजी से यूसुफ के ऑटो रिक्शा के सामने आकर रुकी और फिर सभी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।

पिछले साल एक मामले में संदिग्ध था मृतक

पुलिस अधिकारी ने मामले पर आगे कहा है कि, हालांकि यूसुफ ने भागने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उनके साथ मारपीट की और भागने लगे। कुछ देर बाद स्थानीय निवासी यूसुफ को अस्पताल ले गए, जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज की गई। पुलिस को मामले की जांच से पता चला कि, यूसुफ साल 2021 से चाकन हत्या मामले में एक संदिग्ध था। चाकन पुलिस और अपराध शाखा हमलावरों की तलाश कर रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article