पुणे

Pune News: डेटिंग एप पर हुई मुलाकात, शुरू हुआ प्यार और फिर महिला को ऐसे करने लगा ब्लैकमेल

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 15, 2022, 03:06 PM IST

Pune Crime News: पुणे में 37 वर्षीय एक महिला ने विमान नगर पुलिस स्टेशन में एक व्यक्ति के खिलाफ बलात्कार और जबरन वसूली की शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने मंगलवार को दायर अपनी शिकायत में कहा है कि, वह 2018 में एक डेटिंग एप पर उस व्यक्ति से मिली थी। कुछ समय बाद से वह उसे ब्लैकमेल करने लगा।

Image

महिला के साथ यौन शोषण कर किया ब्लैकमेल (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • एक शख्स ने महिला के साथ किया यौन शोषण
  • 2018 में एक डेटिंग एप के जरिए आरोपी के संपर्क में आई थी महिला
  • कुछ समय बाद से वह उसे ब्लैकमेल करने लगा

Pune Crime News: डेटिंग एप के जरिए अक्सर लोग अपने प्यार की तलाश में होते हैं। इसके जरिए बहुत सी प्रेम कहानियां भी मुकम्मल हो चुकी हैं। हालांकि कई लोग डेटिंग एप के जरिए लोगों की फांसते और फिर उनसे अच्छे-खासे पैसों की वसूली भी करते रहते हैं। बीते कुछ सालों में डेटिंग एप के जरिए अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। लोग इसके जरिए एक-दूसरे से मिलते हैं और फिर अपराध को अंजाम देने लगते हैं। ऐसी ही एक घटना पुणे में देखने को मिली है। जहां एक लड़की को प्यार का झांसा देखकर एक शख्स न केवल उसका यौन शोषण किया बल्कि उसे ब्लैकमेल कर पैसों की वसूली भी करने लगा।

घटना पुणे के विमान नगर पुलिस थाना क्षेत्र की है। मामले पर थाने के पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि, 37 साल की एक महिला ने विमान नगर पुलिस स्टेशन में एक व्यक्ति के खिलाफ यौन शोषण और जबरन वसूली की शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़िता के नाम पर लिया लोन

महिला ने मंगलवार को दायर की गई अपनी शिकायत में पुलिस ने बताया है कि, वह साल 2018 में एक डेटिंग एप के जरिए आरोपी शख्स के संपर्क में आई थी। दोनों ने पहले एक-दूसरे से लंबे समय तक बातचीत की और फिर मुलाकात का सिलसिला शुरू हो गया। पीड़ित महिला की शिकायत के अनुसार, आरोपी उसे शादी करने का झांसा देने लगा। इसके बाद उसके साथ कई बार यौन शोषण किया और पीड़िता के नाम से अलग-अलग बैंकों से लोन भी ले लिया था। जिसको लेकर महिला ने कई बार अपना विरोध भी जताया है।

4 लाख रुपये की मांग की

शिकायत के अनुसार, इसके बाद आरोपी उसके अंतरंग वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा और पैसों की वसूली करने लगा था। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि, महिला ने आरोप लगाया है कि, 2018 से आज तक कई बार उसके साथ यौन शोषण किया गया है। पुलिस के मुताबिक, प्राइवेट वीडियो को गोपनीय रखने के लिए उस व्यक्ति ने महिला से 4 लाख रुपये की मांग की। जिसके बाद उसने विमान नगर पुलिस थाने से संपर्क कर मामला दर्ज करवाया है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article